देवास के मौसम मे आया अचानक बदलाव कई फसलों को फायदा तो कई को नुकसान

गुरुवार को मौसम में हुए परिवर्तन के साथ फिर से मौसम में ठंडक घुल गई। दरअसल, गुरुवार सुबह से मौसम साफ था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया उसके साथ ही मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में काले बादल छाने लगे।

देवास के मौसम मे आया अचानक बदलाव कई फसलों को फायदा तो कई को नुकसान

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास एक बार फिर मौसम में बदलाव के साथ आसमान में काले बादल छा गए। 11 बजे बाद कुछ देर लिए बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ ही एक बार फिर से पारे में गिरावट दर्ज की गई। एक सप्ताह से ठंड के प्रकोप से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन गुरुवार को मौसम में हुए परिवर्तन के साथ फिर से मौसम में ठंडक घुल गई। दरअसल, गुरुवार सुबह से मौसम साफ था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया उसके साथ ही मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में काले बादल छाने लगे। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

मावठे से फसलों को होगा फायदा

पिपलोदा के कृषक मथुरा लाल जी ने बताया कि मावठे की बारिश होने से गेहूं और चने की फसलों को फायदा होगा। वहीं आलु और प्याज की फसलों के नुकसान की आशंका भी है। इन दिनों किसानों के खेत में आलु की फसल में फूल आते हैं। तेज बारिश हुई तो फूल गिर जाएंगे। जिससे फसल में नुकसान हो सकता है।