वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद ने वार्ड की समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती सावित्री मोहनलाल शर्मा ने वार्ड के बिंजाना व संजय नगर की पानी निकासी के कारण उत्पन्न हुई समस्या के निराकरण को लेकर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि बिंजाना मे मुख्य मार्ग पर लम्बे समय से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। वार्ड का गन्दा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है, जिससे आने जाने वालो को समस्या होती है। नालियों का गंदा पानी रहवासियों के घरों मे घुस जाता है। कीचड़ के कारण रोड़ पर फिसलन होती है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। वार्डवासियों ने गन्दे पानी की निकासी के लिए पहले भी कई बार शिकायत की, परन्तु आज तक कोई निराकरण नही हो पाया। लोगो के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, परंतु कोई हल नही निकला। पार्षद ने वार्ड की समस्या को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। श्रीमती शर्मा ने निगम आयुक्त को बताया की वॉर्ड की मुख्य मार्ग भी जलजमाव  की  समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।