15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार...... मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी

15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार...... मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी

रूद्रपुर...भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। मीडिया को जारी बयान में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मिगलानी ने कहा कि आजादी 74 साल बाद भी जनजातीय समाज खुद को उपेक्षित महसूस करता आ रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कई नीतियां चलायी गयी है। जनजातीय समाज अब मुख्य धारा में वापस लौट रहा है। इसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान है। जनजाती समाज के कल्याण और उनके पूर्वजों को सम्मान देने के मकसद से प्रधान मंत्री ने जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 को जनजातीय गौरव दिवस मनाये जाने की घोषणा करके जनजातीय समाज को बहुत बड़ा सम्मान देने का प्रयास किया है। इस फैसले से देश भर के आदिवासी और जनजातीय समाज के लोग प्रसन्न है। श्री मिगलानी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज की भी बड़ी भूमिका रही। अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने के लिए जनतातीय समुदाय के लोग अपने अपने तरीके से अंग्रेाजों से लड़ते रहे। लेकिन उनके त्याग ओर बलिदानों को पूर्व की सरकारों ने कोई अहमियत नहीं दी। प्रधान मंत्री मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस की शुरूआत करके जनजातीय समाज की गोरव गाथाओं को समाज के सामने लाने का प्रयास किया है। श्री मिगलानी ने कहा आज का दिन जनजातीय समाज के लिए गोरव का दिन है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस बड़े फैसले से सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को एक बार फिर साकार किया है।