घाटा बस्सी की घाटी का पहाड़ अचानक फिसल कर मुख्य सडक मार्ग पर गिर गया

पत्थर मुख्य सडक मार्ग पर आने के बाद रास्ता अवरूध हो गया जिससे आने जाने वाले लोगो को पेरशानी का सामना करना पडा है

घाटा बस्सी की घाटी का पहाड़  अचानक फिसल कर मुख्य सडक मार्ग पर गिर गया
पहाड़ी भरतपुर राजस्थान

घाटा बस्सी की घाटी का पहाड़ अचानक फिसल कर मुख्य सडक मार्ग पर गिर गया

KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी 

पहाड़ी भरतपुर राजस्थान पहाडी से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर घाटा बस्सी की घाटी का पहाड अचानक भर भरा कर फिसल कर मुख्य सडक मार्ग पर गिरने से घंटो आवगमन बद रहने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार पहाडी से फिरोजपुर दिल्ली जाने वाले मार्ग में बस्सी घाटी का पहाड अधिक वर्षा होने के कारण अलसुबह ढह गया। जिसका पत्थर मुख्य सडक मार्ग पर आने के बाद रास्ता अवरूध हो गया। जिससे आने जाने वाले लोगो को पेरशानी का सामना करना पडा है। भारी मशक्त के बाद दोपहर बाद एक तरफ रास्ता चालू हो सकाहै गनीमत यह रही की उस समय कोई वाहन नही गुजर रहाथा जिससे बडा हादसा टल गया है। सड़क के किनारे सुरक्षा दीवार का अभाव बना हुआ है। जिससे बडे हादसे की सम्भावना बनी रहती है।