श्रमिक शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मारु ने आज पदभार ग्रहण किया

श्रमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय इंदौर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मारु, पूर्व प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश का पदभार ग्रहण कार्यक्रम लोकप्रिय विधायक श्री रमेश जी मेंदोला जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ

श्रमिक शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मारु ने आज पदभार ग्रहण किया

      KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

श्रमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय इंदौर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण मारु, पूर्व प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश का पदभार ग्रहण कार्यक्रम लोकप्रिय विधायक श्री रमेश जी मेंदोला जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह जी शेखावत, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवान दास गोंडाने, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विष्णु वर्मा, विभाग प्रमुख श्री मुरारी राठौर, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र शर्मा 
 भारतीय मजदूर संघ इंदौर के जिला उपाध्यक्ष एवं BJP OBC मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री नानूराम जी कुमावत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रमिक शिक्षा बोर्ड इंदौर के शिक्षा अधिकारी श्री मयूर गंगराड़े ने किया एवं आभार  श्रमिक शिक्षा बोर्ड इंदौर के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविन्द धुर्वे ने व्यक्त किया।  इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री केके तिवारी,  युवा किसान संगठन के श्री रविन्द्र चौधरी, मध्यप्रदेश जाट समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री विलास पटेल, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसौदिया, प्रदेश महामंत्री श्री हेमन्त श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्री नरेश शर्मा दाऊ,  उज्जैन-इंदौर विभाग के विभाग प्रमुख श्री अजय उपाध्याय, कन्सट्रक्शन मजदूर महासंघ (भारतीय मजदूर संघ) के इंदौर-उज्जैन संभाग के प्रभारी श्री लोकेश विजयवर्गीय, भारतीय मजदूर संघ देवास के जिला मंत्री श्री कमलसिंह चौहान, इंजीनियरिंग एंड मेटल मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामभानसिंह, बीएनपी मजदूर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह बैस, प्रधानमंत्री श्री रुपराम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जीवन जाट, विष्णु पटेल, ईश्वर सिंह बारोड़, आशिष दत्त, प्रहलाद टिकोलिया, सदाशिव मेरावंडिया, दिलीप गोथवाल, श्रीराम कुमावत, अशोक पोरवाल, रमेश कौशल आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।