जोशी मैडम को सेवानिवृत्ति पर दी यादगार विदाई

जोशी मैडम को सेवानिवृत्ति पर दी यादगार विदाई

जोशी मैडम को सेवानिवृत्ति पर दी यादगार विदाई

           kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

जोशी मैडम को सेवानिवृत्ति पर दी यादगार विदाई
देवास। संकुल शासकीय हाई स्कूल कैलोद में मंगलवार को प्राचार्य प्रतिमा जोशी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। स्कूल के स्टाफ ने उन्हें शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। जोशी मैडम ने शिक्षा विभाग में 36 वर्ष तक सेवाएं दी। इस दौरान उन्हें उत्तम चरित्र, कर्तव्यनिष्ठ और व्यवस्थित कार्य प्रणाली के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि हाई स्कूल, नागदा के प्राचार्य अशोक साहू थे। संचालन रेखा चौधरी ने किया। कोमल खरे ने सरस्वती वंदना की। मिथिलेश तिवारी और सौरभ ने यादगार विदाई दी। कार्यक्रम में रमेशचंद्र टेलर, घनश्याम चौधरी, राजेश पटेल, दिनेश चौधरी और संकुल के सभी शिक्षक उपस्थित थे। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनिंदा अतिथियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आभार प्रभारी प्राचार्य चंद्रप्रताप सिंह चावड़ा ने माना। शाम को देवास में भी जोशी मैडम के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम रखा गया। इसके मुख्य अतिथि सहायक संचालक अजय सोलंकी और बीआरसी हेमेंद्र कानूनगो थे। इस कार्यक्रम में प्रतिमा जोशी मैडम के परिवार के महेश चंद्र, उर्मिला जोशी,  वीरेंद्र कुमार जोशी और अन्य सभी सदस्य मौजूद थे। जोशी मैडम ने बताया, 1985 में महू के शासकीय उ.मा. विद्यालय में व्याख्याता के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। इस दौरान हर स्तर पर उन्हें अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों से सहयोग और मार्गदर्शन मिला, जिसकी वे आभारी हैं। उनके पति वीरेंद्र जोशी ने बताया, कैसे परिवार और स्कूल के कार्यों में तालमेल बैठाते हुए उन्होंने हर दायित्व को बखूबी निभाया। पुत्र अनिमेष, पुत्रवधू जयश्री जोशी और पुत्री निधि उपाध्याय ने उन्हें जीवन की इस नई पारी की शुरुआत पर बधाई दी।