न्यायाधीश श्रीमती परस्ते पहुंची अर्जुन नगर रहवासियों के बीच, जानी समस्याएं

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। शिखर सामाजिक कल्याण समिति द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम अर्जुन नगर में आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्रीमती नेहा परस्ते थी। रहवासियों ने न्यायाधीश श्रीमती परस्ते से घरेलू विवाद, असामाजिक गतिविधियों एवं विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड के रहवासियों ने हिस्सा लिया और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा केन्द्र एवं बाल कल्याण समिति सदस्य सीमा यादव ने किया। साथ ही विधिक सेवा से संबंधित जानकारी श्रीमती शक्ति रावण द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर सूर्यप्रताप प्रभात, हर्षित, संजू, गोपाल, सत्यनारायण, पंकज आदि संस्था सदस्य उपस्थित थे।