प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री विजिट का आयोजन किया गया।

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास : प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान द्वारा  विद्यार्थियों को इंडस्ट्रियल विजिट कार्यक्रम के तहत प्रिज़्म जॉनसन लिमिटेड , एच एन आर जॉनसन (इंडिया) डिवीज़न  देवास  में विजिट करवाई गई। इस दौरान छात्रों ने इंडस्ट्री की सारी गतिविधियों और कार्य प्रणाली का अवलोकन किया । कंपनी के एच आर मैनेजर  आर ए मिश्रा जी व उनकी टीम  ने छात्रों के साथ कंपनी की कार्य प्रणाली को साझा किया। कच्चा माल कहां से आता है? उसका भंडारण कैसे किया जाता है? उस पर कौन सी प्रक्रिया की जाती है?  अंतिम उत्पाद कैसे प्राप्त किया जाता है? तथा अपशिष्ट सामग्री प्रबंधन कैसे होता है? इन सभी मुख्य बिंदुओं के बारे में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा  जानकारी प्रदान की गई। प्रो डॉ श्वेता पंडित, प्रो अंजलि माधवानी तथा प्लेसमेंट अधिकारी  हर्षवर्धन गुप्ता द्वारा विजिट के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके संदेहों को स्पष्ट किया। छात्रों के लिए इस विजिट के बाद कुछ प्रतिस्पर्धाओं की घोषणा भी की गई जिनमें वे प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने औद्योगिक यात्रा के अनुभवों और निष्कर्षो को प्रस्तुत करेंगे। संस्था के निदेशक प्रो डॉ अजित उपाध्याय ने कहा कि इंडस्ट्री विजिट सैद्धांतिक ज्ञान को औद्योगिक ज्ञान के साथ जोड़ने में मदद करती है तथा इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्था द्वारा  ऐसे आयोजन भविष्य में भी किए जाते रहेंगे।