शहर के विभिन्न वार्डो में हुआ कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय का शुभारंभ

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। शहर कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी रमेश व्यास एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डो में पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर हुआ। अकरम शेख तृप्ति ने बताया इस अवसर पर श्री राजानी ने कहा कि देवास नगर निगम भ्रष्टाचार की भेंट चड़ चुकी है। हमें एकजुट होकर 45 वार्डो में विजयी प्राप्त करते हुए अपने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती व्यास को भारी मतों से विजयी बनाना है और हमारे द्वारा आगामी समय में किए जाने वाले जन कार्यो को जन-जन तक पहुंचाना है। मुख्य रूप से सुश्री रेखा वर्मा, प्रदीप चौधरी, अनिल गोस्वामी, हिम्मत सिंह चावड़ा, रितेश त्रिपाठी, राजेश राठौर, वंदना पाण्डे, जयप्रकाश मालवीय, संतोष मोदी, नंदकिशोर पोरवाल, शेषण कल्याणे आदि अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर  वार्ड क्रमांक 8 त्रिलोक नगर के पार्षद प्रत्याशी अतुल सिंह राजपूत, वार्ड 21 के त्रिलोक नगर प्रत्याशी सुनीता ओम राठौर, वार्ड 35 के लक्ष्मी बाई रेवाबाग के प्रत्याशी नवीन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यालय शुभारंभ के दौरान हर वार्डो में काफी ज्यादा जनसमर्थन देखने को मिला।