शिक्षक विकास महाजन उत्कृष्ट सेवा सम्मान से हुए पुरस्कृत

शिक्षक विकास महाजन उत्कृष्ट सेवा सम्मान से हुए पुरस्कृत

शिक्षक विकास महाजन उत्कृष्ट सेवा सम्मान से हुए पुरस्कृत
शिक्षक विकास महाजन उत्कृष्ट सेवा सम्मान से हुए पुरस्कृत
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। प्रदेश एवं शहर की सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यो में अग्रणी संगठन संस्था महात्मा द्वारा मॉडल स्कूल देवास के नवाचारी एवं राज्यपाल पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत शिक्षक विकास महाजन को उनकी मॉडल स्कूल के लिये संघर्षमयी  शुरुआत के बाद स्कूल को राज्य तथा राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक गरिमामयी समारोह के रूप में विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। जिसमें देवास ब्लॉक के कुल 50 शिक्षकों को उनके सेवाकाल के दौरान किये गए उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के आधार पर उनको सम्मानित करने का कार्य संस्था महात्मा के संघटक सहज सरकार तथा उनके सदस्यों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शासकीय लॉ कॉलेज देवास के प्राचार्य अजय चौहान, न. 01 स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरिता पाटीदार, देवास बीआरसी पुरुषोत्तम सिसोदिया उपस्थित थे। महाजन को सम्मान प्राप्त होने पर संस्था प्राचार्य अनिल सोलंकी तथा शिक्षा विभाग के साथियों ने बधाई दी।