मंडी व्यापारी कर रहे मन मानी किसानो का गुस्सा फूटा

दूसरी मंडी में जो सोयाबीन 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिकता है। सोनकच्छ मंडी में उसी सोयाबीन का भाव एक से डेढ़ हजार रुपए कम हो जाता है।

मंडी व्यापारी कर रहे मन मानी किसानो का गुस्सा फूटा
मंडी मे हंगामा करते किसान

       KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

देवास के सोनकच्छ कृषि उपज मंडी में किसानों ने कम दाम पर सोयाबीन की खरीदी करने के मामले को लेकर आक्रोशित होकर हंगामा किया व किसानों ने व्यापारियों पर सांठ-गांठ के आरोप लगाए। दरअसल विगत दिवस किसानों ने महंगी बीज खरीदकर सोयाबीन की बोवनी की थी, लेकिन इन दिनों मंडी के व्यापारियों द्वारा कोड़ी के भाव सोयाबीन की खरीदी की जा रही है, जिसके कारण किसानों में रोष व्याप्त है।

किसानों का कहना था कि अन्य दूसरी मंडी में जो सोयाबीन 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिकता है। सोनकच्छ मंडी में उसी सोयाबीन का भाव एक से डेढ़ हजार रुपए कम हो जाता है।

सोयाबीन खरीदी में व्यापारियों द्वारा मनमानी की जा रही है, जिसके कारण किसानों को मजबूरी में दूसरी मंडी में अपनी उपज बेचने जाना पड़ रहा है।

सोमवार को किसानों ने आक्रोशित होकर सोनकच्छ कृषि उपज मंडी में हंगामा किया। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर जाम लगाने का प्रयास भी करते रहे। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला और किसानों को शांत किया। मौके पर तहसीलदार जितेंद्र वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा की।

इस दौरान किसानों ने मंडी व्यापारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन व्यापारियों के कारण मंडी का नाम बदनाम हो रहा है। व्यापारी किसानों को ठग रहे हैं।

सोनकच्छ मंडी प्रभारी सचिव ने बताया कि किसानों ने मांग की है कि हमें हमारी उपज का उचित दाम मिले। इससे ज्यादा हमें कुछ नहीं चाहिए। इस दौरान तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें उनकी उपज का उचित दाम मिलेगा।