डेविड कार्ड और जोसुआ एंग्रस्ट और गुइडो इंबेसेस को मिला 2021 का अर्थ शास्त्र का नोवोल पुरूस्कार: KTG समाचार महाराष्ट्र

अर्थशास्त्र के लिए साल 2021 का नोबेल पुरस्कार आधा डेविड कार्ड को जबकि आधा जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेंल को संयुक्त रूप से दिया गया है। डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए सम्मान मिला है, जबकि जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष निकालने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

डेविड कार्ड और जोसुआ एंग्रस्ट और गुइडो इंबेसेस को मिला 2021 का अर्थ शास्त्र का नोवोल पुरूस्कार: KTG समाचार महाराष्ट्र
नोबॉल 2021

कनाडाई अर्थशास्त्री हैं डेविड कार्ड
डेविड कार्ड एक कनाडाई अर्थशास्त्री और कैलिफोर्निया बर्कले में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। उन्हें ये नोबल सम्मान श्रम अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में उनके अध्ययन ने पारंपरिक ज्ञान को चुनौती दी, जिससे नए विश्लेषण और अतिरिक्त जानकारी प्राप्त हुई। परिणाम दिखाते हैं कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने से जरूरी नहीं कि नौकरियां भी कम हों।

शोधकर्ताओं ने श्रम बाजार के बारे में दी नई जानकारी
जबकि जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस को औपचारिक संबंधों के विश्लेषण में उनके योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है। 1990 के दशक के मध्य में जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस ने दिखाया कि प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष कैसे निकाले जा सकते हैं।

नोबेल समिति ने एक बयान में कहा कि हमें श्रम बाजार के बारे में नई जानकारी प्रदान करने और प्राकृतिक प्रयोगों से कारण व प्रभाव के बारे में किस तरह से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं, यह दिखाने के लिए शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया है।