लावारिस पशुओं पर हो रही क्रूरता एवं उसकी सुरक्षा को लेकर सौपा ज्ञापन

संस्था संरक्षक पं. दीपक मिश्रा ने बताया कि आवारा पशुओं जिसमे विशेष रूप से अधिक संख्या में श्वान ही है उन पर क्रूरता के मामले बढ़ते ही जा रहे है। कानून द्वारा ऐसे जीवों को संरक्षण प्रदान किया गया है

लावारिस पशुओं पर हो रही क्रूरता एवं उसकी सुरक्षा को लेकर सौपा ज्ञापन

           KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास। शहर के लावारिस पशुओं पर हो रही क्रूरता एवं उसकी सुरक्षा को लेकर एनिमल वेलफेयर टीम के पदाधिकारियों ओर सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मिला और ज्ञापन सौपा। संस्था संरक्षक पं. दीपक मिश्रा ने बताया कि आवारा पशुओं जिसमे विशेष रूप से अधिक संख्या में श्वान ही है उन पर क्रूरता के मामले बढ़ते ही जा रहे है। कानून द्वारा ऐसे जीवों को संरक्षण प्रदान किया गया है, परन्तु देवास शहर में इन जीवों पर निरन्तर अत्याचार हो रहा है तथा कानून का उल्लंघन भी हो रहा है, जिसमें मुख्य रूप से विगत समय में कई मामले विभिन्न पुलिस थानों में गये है, परन्तु थानों में इन मूक जीवों पर अत्याचार करने वालों पर कोई सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं की जाती है। कई अवसर ऐसे आये जब हमारी संस्था द्वारा शिकायत करने पर भी थाने द्वारा कोई सहयोग व कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है। कई अवसर तो ऐसे भी आये जब हमारी संस्था के सदस्यों को ही क्रूरता की शिकायत करने पर अपराधी के परिवारजनों द्वारा घर की महिला सदस्यों से छेड़छाड़ जैसे झूठे केसों में फसाया गया। नगर निगम संस्था द्वारा किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जा रहा है उनकी कार्यशैली अत्यन्त क्रूरतापूर्ण होती है। देश के अन्य शहरों में ऐसे कई संस्थाएं आगे आकर कार्य कर रही है तथा उन्हें प्रशासन का पूर्ण सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। संस्था सदस्यों ने पशुओं पर हो रही क्रूरता को रोकने के लिए मांग की है कि इन जीवों के साथ क्रूरता के मामलों में समस्त पुलिस थानों को गंभीरता से लेने के आदेश जारी हो, कानून का पालन हो व पक्षपात न हो। नगर निगम प्रशासन द्वारा असहयोगात्मक रवैया व क्रूरता जावे। प्रशासन द्वारा प्रतिमाह मादा श्वान की नसबंदी हेतु कैम्प लगाये जावे तथा सभी श्वानों की वेक्सीनेशन व्यवस्था भी की जावे। पशु चिकित्सालय में सोनोग्राफी व एक्सरे करने की सुविधा प्रदान की जावे। प्रशासन द्वारा इनके संरक्षण , सुरक्षा हेतु आमजन में संदेश प्रसारित कराये जावे। उक्त बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए इन मूक के संरक्षण व सुरक्षा में प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष आरती जोशी, संरक्षक पं. दीपक मिश्रा, सदस्य केके गौर, रीता गौर, ईश्वर सिंह राजपूत, योगेंद्र सिंह, शक्ति सिंह तोमर, नीरज कुशवाह, शिव चौहान, राघवेंद्र बुंदेला, नेहा ठाकुर, तेज सिंह उपस्तिथ थे।