विधायक सुलतानपुर द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अन्तर्गत वन महोत्सव सप्ताह (01 से 07 जुलाई 2025) का पौध रोपण कर किया गया शुभारम्भ।

विधायक सुलतानपुर द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अन्तर्गत वन महोत्सव सप्ताह (01 से 07 जुलाई 2025) का पौध रोपण कर किया गया शुभारम्भ।

KTG समाचार - ब्यूरो प्रमुख जिला सुल्तानपुर उत्तर।

 सुलतानपुर 01 जुलाई/वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के अन्तर्गत वन महोत्सव सप्ताह (01 से 07 जुलाई 2025) का शुभारम्भ सुलतानपुर रेंज में प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर (ग्राम बसौढ़ी) के पास मा० विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह द्वारा मौलश्री का पौध रोपण कराकर किया गया।

  उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, बसौढ़ी के छात्र/छात्रायें एवं अध्यापक तथा आस पास के ग्रामीण व्यक्ति तथा वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी आर०के0 मौर्य, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजेश कुमार यादव, वन दरोगा दिवाकर पाण्डेय सुलतानपुर एवं अधीनस्थ समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वन महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति (कटहल, आम, मौलश्री, अकेसिया, सागौन शीशम आदि) के कुल 57 पौधों का रोपण किया गया।