जिले के भाजपाईयों ने संवेदनहीनता की पार की पराकाष्ठा

देश के पहले रक्षा प्रमुख के मौत की खबर के बाद शोक सभा के बजाय  निकाली रैली,

जिले के भाजपाईयों ने संवेदनहीनता की पार की पराकाष्ठा

KTG समाचार राजेश वर्मा हेड इंचार्ज सिंगरौली

जिले के भाजपाईयों ने संवेदनहीनता की पार की पराकाष्ठा,

देश के पहले रक्षा प्रमुख के मौत की खबर के बाद शोक सभा के बजाय  निकाली रैली,

पूरा देश देता रहा श्रद्धान्जली, 

सिंगरौली भाजपाई  आतिशबाजी व रैली निकाल मनाते रहे जश्न

 लोग कर रहे आलोचना, सोशल मीडिया पर भी कर रहे ट्रोल,


सिंगरौली-  देश के पहले रक्षा प्रमुख (सीडीएस) चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल विपिन रावत के सपत्नीक तमिलनाडू के कुन्नूर में हैलीकाप्टर दुर्घटना में दिवंगत होने की खबर के बाद पूरा देश जहाँ शोक में डूब गया वहीं  हर कोई अपने स्तर से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने लगा, लेकिन सिंगरौली में  भाजपाई शोक सभा  के बजाय आतिशबाजी व डीजे के साथ रैली निकाल युवा व किसान मोर्चा नव नियुक्ति का जश्न मनाने में लग कर संवेदनहीनता का परिचय देते रहे।  जिले के भाजपाइयों के इस कृत्य को देख लोग मौखिक व सोशल मीडिया पर तरह तरह की नाकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहें है कि यदि रक्षा प्रमुख के दिवंगत दिवस पर यदि विपक्षी दल ने धोखे से भी  किसी प्रकार का जश्न मना लिया होता तो भाजपायी उन्हें गद्दार व  देशद्रोही  जैसे न जाने कितने  आरोप लगाकर पुतला दहन कर चुके होते। इसके लिए जिला प्रशासन की अनुमति भी जरूरी नही समझते।  देश भक्ति व देश के लिए समपर्ण की बात करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  के सिंगरौली पदाधिकारियों का नव नियुक्ति  रैली निकालना कितना उचित है इसका संज्ञान  भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को  लेना चाहिए,क्योंकि इनके इस कृत्य से जिला शर्मशार हुआ है।
    
         गौरतलब है कि  8 दिसम्बर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हैलीकाप्टर क्रैश हादसे में भारत के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत , उनकी पत्नी मधुलिका , इनके सशस्त  सुरक्षा बल के 11 सैनिक, सीडीएस के सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर एल. एस. लिद्दर और स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिन्दर सिंह की मौत हो गयी। हादसे की खबर के बाद पूरा देश शोकाकुल हो गया और हर कोई शोक व्यक्त कर  श्रद्धाजंलि अर्पित करता रहा , लेकिन इतने बड़े हादसे  से   जिले के भाजपा पदाधिकारी बेखबर हो, रक्षा प्रमुख के मौत पर शोक सभा आयोजित करने के बजाय  भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्ति का रैली निकालने  में लगे रहे। अपने कार्यकाल को लेकर सुर्खियों में रहने वाले चर्चित भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल हादसे अनजान बन  बकायदे भाजपा युवा मोर्चा के नवागत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के जिप्सी पर सवार हो पूरे शहर में आतिशबाजी व वाहनों के काफिले के साथ रैली निकाल जश्न मनाते रहे। 

क्षेत्र की जनता कर रही ट्रोल

सिंगरौली भाजपा के इस कृत्य को देख लोग  आवाक रह गए और कहने लगे कि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति रैली  इतना महत्वपूर्ण था कि देश के रक्षा प्रमुख के मौत के बाद भी स्थगित व निरस्त नही किया गया। सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए लोग कह रहे हैं कि सिंगरौली के भाजपायी  संवेदनहीन हो गए हैं और इन्हें अपने जश्न के आगे किसी की भी मौत या शोक मायने नही रखता। यदि यह कार्य  किसी विपक्षी ने किया होता तो उनके खिलाफ ना केवल प्रदर्शन हुआ तो बल्कि थानों में कई धाराओं के तहत मामले भी दर्ज हो गए होते।

देशहित व देश के लिए समपर्ण की बात केवल जुमला- अमित द्विवेदी

8 दिसम्बर को भाजपा द्वारा निकाले गए रैली पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने भाजपाइयो को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देशहित व देश के लिए समर्पित होने की बात करने वाले भाजपा के लोग  कितना संवेदनशील है इसकी बानगी 8 दिसम्बर को देखने को मिला। श्री द्विवेदी ने कहा कि इन्ही के सरकार में बने  देश के पहले रक्षा प्रमुख बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर जहां  शोक सभा करना चाहिए वहीं यह  रैली निकाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सिंगरौली भाजपा के इस कृत्य की घोर निंदा करती है और  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से रैली का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग करती है।

देवसर व सिंगरौली में रैली के लिए लिया था परमिशन- डीएम

जिले में धारा 144 प्रभावशील के बाद प्रतिबंधित रैली व विस्फोटक आदि के सवाल पर सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि देवसर व सिंगरौली के एसडीएम के यहाँ रैली के लिए परमिशन लिया गया था।

जिलाध्यक्ष को घटना की नही थी जानकारी
रक्षा प्रमुख के मौत के बाद भी रैली आयोजन के सवाल पर सिंगरौली भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि हैलीकाप्टर क्रैश हादसे के पूर्व रैली निकल चुकी थी  और रैली के दौरान हो रही नारेबाजी व आतिशबाजी की वजह से कहीं किसी से संवाद नही हो पाया और नाही मोबाइल आदि के माध्यम से कोई जानकारी मिल पायी। जिलाध्यक्ष श्री गोयल के यह  बयान  कितने लोगो को  सही लगेगा औऱ  क्या प्रतिक्रिया देंगे ये अलग मसला है, पर जिलाध्यक्ष श्री गोयल के नेतृत्व में निकाली गई रैली की चहुओर घोर निंदा जरूर हो रही है।