गुजरात में आयोजित आयनबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

कच्छ के सफेद रण महोत्सव में आयोजित तीसरी आयनबॉल राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों को हराकर भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया

गुजरात में आयोजित आयनबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

देवास। मध्य प्रदेश की महिला व पुरूष टीम ने गुजरात कच्छ के सफेद रण महोत्सव में आयोजित तीसरी आयनबॉल राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों को हराकर भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश की महिला टीम ने सेमीफाइनल में बिहार के महिला टीम  को हराकर मध्यप्रदेश की महिला टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। जहां मध्यप्रदेश का फाइनल मुकाबला पश्चिम बंगाल की टीम से रहा। जिसमें मध्य प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश की टीम में खिलाड़ी के रूप में कोमल सोनी (महिला टीम कैप्टन), प्राची गौड़, पायल वर्मा, रानू सोनी, भूमिका गड़वाल,  पायल सोलंकी, भावना गिरी, शिवानी गोस्वामी रहे। वही पुरुष टीम ने महाराष्ट्र और राजस्थान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। उनका मुकाबला असम की टीम से हुआ। यह मुकाबला दोनों टीमों में कांटे की टक्कर के साथ रहा और कुछ अंको के फासले के साथ असम ने विजय प्राप्त की। मध्यप्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मध्य प्रदेश की टीम में खिलाड़ी के संदीप सिंह राठौड़ (कैप्टन) भूपेंद्र सिंह राजपूत (रेफरी), राजपालसिंह सेंधव, मनी नैन, कृष्णपाल सोनगरा, संतोष कुमार, शिवेंद्र सिंह, तरेंद्र सिंह, क्रिश भंवर, आदित्य सिंह, राजवीर सिंह, आकाश नागर, अजयराज सिंह, भोला विश्वकर्मा, सुमित सोलंकी, रोहित पाटीदार, शिवम आंग्रे, अमन नागर, प्रमोद सिंह,  विनय सोलंकी, कपिल माली, रंजीत आर्य, शुभम धनगर, रोहितसिंह बरडे, लखन सिंह, सुभाष यादव रहे। रण महोत्सव के दौरान होने वाली प्रतियोगिता में भारत के 25 राज्यों से 350 से अधिक खिलाड़ी सम्मिलित हुए। मध्यप्रदेश की दोनों टीमों का प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश कोच पवन सोलंकी ने किया व टीम मैनेजर के रूप में सागरसिंह राजपूत रहे। खेल के बारे में प्रदेश कोच पवन सोलंकी चर्चा करते हुए बताया कि आयनबॉल खेल 35 से ज्यादा देशों में  खेले जाने वाला अंतरराष्ट्रीय खेल हैं। आयनबॉल खेल दुनिया का अभी तक का सबसे तेज खेल है। जिसमें महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ी साथ में भी खेल सकते हैं खेल के दौरान चार (लाल, हरा, नीला, पीला) अलग-अलग रंगों की जर्सी पहने हुए खिलाड़ी होते हैं। इस प्रकार टीम में 12 खिलाड़ी होते हैं। खेल के दौरान एक रफरी होता है, जिसके हाथ में चार अलग-अलग रंगों की झंडियां होती है। अंको की गणना करने के लिए दोनों टीमों में अलग-अलग स्कोर बैठे होते हैं जो दोनों टीमों के अंको की गणना करते हैं। यह खेल महिला और पुरुष खिलाडिय़ों के साथ-साथ सभी उम्र के खिलाडिय़ों द्वारा खेला जा सकता है। आगामी समय में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत भी शामिल होगा। जहां भारत की टीम खिलाडिय़ों के चयन के लिए भारत में अलग-अलग जगह पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हम आपको बता दें कि पिछली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत भी सम्मिलित हुआ और फाइनल में अपनी जगह बनाई। जहां उसका मुकाबला जॉर्डन देश साथ हुआ। इस कड़े मुकाबले के दौरान भारतीय टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जब फि़टनेस और खेल को आधार बनाकर अमेरिका, रूस, चीन और जापान जैसे देश विश्व महाशक्ति की तरफ बढ़ रहे हैं तो भारत भी नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में बनी खेल नीतियों के चलते इस तरफ अग्रसर है। इसी मिशन को लेकर हरियाणा के प्रताप सिंह चौहान योटी फाउंडेशन के बैनर तले पिछले 8 वर्षों से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती देने के लिए आइनबाल नामक खेल को देश में प्रचारित करने में लगे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुजरात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. निमाबेन आचार्य, कच्छ जिले के सांसद विनोद भाई चावड़ा ने कहा की खेल और टूरिज्म को साथ साथ आगे बढ़ाने की फेडरेशन की। इस मुहिम का हम पूरा समर्थन करते हैं और आइबॉल को रण महोत्सव और टेंट सिटी में फिटनेस और मनोरंजन के लिए एक एक्टिविटी के रूप में जोड़ेंगे। फेडरेशन ने अपने मार्गदर्शक के रूप में भूतपूर्व आईजी हरिकृष्ण पटेल, विंग कमांडर सतीश अपराजित, डीजीपी लालका, अधिवक्ता रीना सिंह और एशियन मैराथन चैम्पियन सुनीता गोदारा, शिबिर अहमद, स्पॉन्सर अर्चित भाई गाला सहित सभी आयोजन कर्ताओं का साधुवाद किया।