कलेक्‍टर श्री चंद्रमौली शुक्‍ला ने खटाम्बा स्थित पोषण आहार केंद्र का किया निरीक्षण।

स्व-सहायता समूह की महिलाएं मजूदर से बनी मालिक, हम सभी बहुत खुश हैं - दुर्गा दीदी

कलेक्‍टर श्री चंद्रमौली शुक्‍ला ने खटाम्बा स्थित पोषण आहार केंद्र का किया निरीक्षण।

कलेक्‍टर श्री चंद्रमौली शुक्‍ला ने खटाम्बा स्थित पोषण आहार केंद्र का किया निरीक्षण।

स्व-सहायता समूह की महिलाएं मजूदर से बनी मालिक, हम सभी बहुत खुश हैं - दुर्गा दीदी

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
      
देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आज देवास विकासखंड के ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र का ‍निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश दीक्षित, डीपीएम एनआरएलएम सुश्री शीला शुक्ला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
स्व-सहायता समूह की महिलाएं मजूदर से बनी मालिक, हम सभी बहुत खुश हैं - दुर्गा दीदी
   निरीक्षण के दौरान पोषण आहार केंद्र पर काम करने वाली पोषण आहार संयंत्र की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा परमार ने बताया कि कलेक्टर श्री शुक्ला को अवगत कराया कि आज हम सभी काम करने वाली दीदियां बहुत खुश हैं। पहले हम सभी मजदूरी करके जीवन यापन करती थीं, लेकिन शासन द्वारा हमें स्व सहायता समूह जोड़ा गया जिससे हमारे जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ और हम अब मजदूर से मालिक बन गई हैं। 
 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने पोषण आहार केंद्र में बनी लैब का निरीक्षण किया तथा लैब के संबंध संपूर्ण जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने सेम्पल के संबंध में जानकारी ली और कहा कि पोषण आहार की गुणवत्ता अच्छी हो इसका विशेष ध्यान भी रखें। साथ ही परिसर में पूरी तरह साफ व स्वच्छ रहे इसका भी विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
गुणवत्तापूर्वक बनता है पोषण आहार
 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने पोषण आहार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पर अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री दीक्षित ने बताया कि यहां पर निर्मित पोषण आहार प्रदेश के 9 जिलों में बनाकर भेजा जाता है। इस पोषण आहार का टर्न ओवर सालाना करीब 10 करोड़ का होता है। उन्होंने बताया कि पोषण आहार केंद्र पर एक माह में 1500 मैट्रिक टन की क्षमता से गुणवत्ता पूर्ण पोषण आहार तैयार किया जाता है।
लैब में सेम्पलिंग कर पैकिंग की जाती है।
 उन्होंने बताया कि यह प्लांट ऑटोमैटिक है, जिसमें सभी कार्य अच्छी तरीके से किया जाता है। यहां पोषण आहार केंद्र के हर लॉट बैच के हिसाब से पोषण आहार तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि तैयार करने के पहले उसकी सेम्पल की लैब में अच्छे से जांच की जाती है। पोषण आहार केंद्र की दीदियां केंद्र पर पैकिंग और हाउस कीपिंग का कार्य करती है। पोषण आहार केंद्र पर काम करने वाले सभी कर्मचारी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हैं तथा हाथों को सैनिटाइज करने के पश्चात ही उत्पादन केंद्र में जाते हैं तथा पीपीई, मास्क पहन कर ही काम को करते हैं। 
विटामिन एवं मिनरल्स से परिपूर्ण पूरक पोषण आहार का उत्पादन
अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री दीक्षित ने बताया कि पोषण आहार केंद्र पर गुणवत्ता से परिपूर्ण पोषण आहार का उत्पादन किया जाता है, जिसमें विटामिन, मिनरल्स, अनाज सहित अन्य पोषक तत्वों का उपयोग किया जाता है। इन पोषण तत्वों में दलिया, हलुआ प्रिमिक्स, गेहूं सोया बर्फी प्रिमिक्स, खिचड़ी प्रिमिक्स तथा आटा बेसन लड्डू प्रिमिक्स सहित अन्य पोषण आहारों का उत्पादन किया जाता है। कलेक्टर श्री शुक्ला एवं सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने पोषण आहार केंद्र के परिसर में पौधारोपण भी किया।