डकैतीकांड में वादी साक्षी भरत की तबियत खराब होने से लटकी गवाही।

डकैतीकांड में वादी साक्षी भरत की तबियत खराब होने से लटकी गवाही।

KTG समाचार- ब्यूरो प्रमुख जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर। बहुचर्चित सराफा डकैतीकांड में बृहस्पतिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम जलाल मोहम्मद अकबर की अदालत में साक्षी भरत जी सोनी हाजिर हुए,लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से गवाही नहीं हो पाई। शासकीय अधिवक्ता दान बहादुर वर्मा ने बताया कि उनके शेष मुख्य बयान के लिए 22 जुलाई की तारीख नियत की गई है। कोतवाली नगर के चौक बाजार में भरत जी सोनी की ज्वेलरी की दुकान पर 28 अगस्त 2024 को डकैती पड़ी थी, जिसमें बिपिन सिंह सहित 12 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।

मामले के आरोपी अरबाज व फुरकान गुजरात की सूरत जेल में बंद है। इस मामले से जुड़े आरोपियो पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन लगातार एक के बाद एक कार्रवाई में जुटी हुई है।