भाजपा किसान मोर्चा देवास जिले की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा किसान मोर्चा देवास जिले की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा किसान मोर्चा देवास जिले की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा किसान मोर्चा देवास जिले की कार्यकारिणी घोषित
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की सहमति एवं सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पंवार, आशीष शर्मा, पहाडसिंह कन्नौजे, मनोज चौधरी की अनुशंसा पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवराजसिंह गोहिल ने किसान मोर्चा जिला देवास की कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष केसरसिंह यादव पोलाय, हिम्मत सिंह सेंधव बरदु, भूपेन्द्र सिंह केलवा महुडिय़ा, विजेन्द्र सिंह राजपूत मनासा, सौरभ तिवारी सतवास, महामंत्री अखिलेश खोजा खातेगांव, दुर्गेश खींची टोंककला, मंत्री बलराम पटेल खुबगांव, राजेन्द्र सिंह सेंधव कुमारिया, मुकेश शर्मा खजुरिया बिना, किशोर पाटीदार चापड़ा, शेखर चौधरी राजोदा, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह बरखेड़ा, सह कोषाध्यक्ष सुनील मीणा डबलचौकी, सोशल मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी देवास, सह सोशल मीडिया प्रभारी पिंटू सिंह ठाकुर देवास, कार्यालय मंत्री रामेश्वर धाकड़ मेढक़ी धाकड़, सह कार्यालय मंत्री पंकज सिंह राणा देवास, मीडिया प्रभारी अशोक पोरवाल देवास, सह मीडिया प्रभारी पदम सिंह आंजना चौबाराधीरा को नियुक्त किया गया।