भीम आर्मी संस्थापक ने बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दमदारी से निकाला रोड शो

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भीम आर्मी संस्थापक ने बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दमदारी से निकाला रोड शो

भीम आर्मी संस्थापक ने बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दमदारी से निकाला रोड शो
भीम आर्मी संस्थापक ने मप्र में बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दमदारी से निकाला रोड शो
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भीम आर्मी द्वारा मप्र में बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वाहन रैली निकाली गई एवं प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने की। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि मध्यप्रदेश कमेटी ने भीम आर्मी संस्थापक भीम पुत्र विजय कुमार आजाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भीमराव बौद्ध बौद्धाचार्य एवं राष्ट्रीय मुख्य सचिव मोनू कुमार आजाद का बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया। जहां से समस्त पदाधिकारी उज्जैन रोड़ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पहुंचे। वहां संस्थापक विजय कुमार आजाद ने अपनी टीम के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का झंडा लहरा कर वाहन यात्रा का प्रारंभ की। वाहन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली। तत्पश्चात विकास नगर में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों ने वहां उपस्थित क्षेत्रीय, प्रदेश स्तरीय सदस्यों एवं मिशनरी लोगों को शिक्षा, स्वच्छता और संविधान के प्रति जागरूक किया। संगठन की कार्यशैली और नीतियों से प्रेरित होकर देवास जिले में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। संपूर्ण मध्यप्रदेश में भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने की शपथ ग्रहण की। विचार गोष्ठी के समापन के पश्चात भीम आर्मी संस्थापक और उनकी टीम ने गंगानगर में भीम आर्मी मध्यप्रदेश के लिए प्रदेश कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार आजाद, प्रदेश प्रचारक प्रदीप जुलानिया, सागर जिलाध्यक्ष विजय अहिरवार, छतरपुर जिलाध्यक्ष सोहन कुमार आजाद, देवास जिला अध्यक्ष तोहित पठान, महिला विंग देवास शहर अध्यक्ष जागृति श्रीवास्तव, उमा प्रजापति, दीपांशी भावसार, पूजा जादौन अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।