भारतीय मजदूर संघ का एक दिवसीय धरना व रेली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों, श्रमिकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, ठेका श्रमिकों, संविदा, सभी स्कीम वर्करों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए 22 फरवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में करने का निर्णय लिया गया

भारतीय मजदूर संघ का एक दिवसीय धरना व रेली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

        KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास। भारतीय मजदूर संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भामसं जिलामंत्री कमल सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों, श्रमिकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, ठेका श्रमिकों, संविदा, सभी स्कीम वर्करों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए 22 फरवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में करने का निर्णय लिया गया था। उसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ देवास द्वारा मंगलवार को मंडुक पुष्कर देवास पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में भामसं से संबंधित विभिन्न उद्योगों में कार्य यूनियनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारतीय मजदूर संघ से संबंध विभिन्न उद्योगों में कार्यरत यूनियनों राज्य कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, बीएनपी मजदूर संघ, इंजिनियरिंग मजदूर संघ, रोका पैरी, सन फार्मा मजदूर संघ, टाटा मजदूर संघ, केमिकल मजदूर संघ, आंगनवाड़ी, आशा, सहकारिता, पंचायत सचिव संघ, एवं अन्य विभागों की यूनियनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे। लगभग 2000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में  आंगनवाडी बहनों के साथ अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां पर कलेक्टर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपना था। कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन के दौरान समाज कल्याण विभाग के परियोजना अधिकारी मोहन लाल अहिरवार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ  की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना राणा एवं जिला अध्यक्ष रानी सिंह के साथ अभद्रता से बात करने के कारण सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर श्री अहीरवाल की शिकायत करने पर अड़े रहे। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद अतिरिक्त दंडाधिकारी महेन्द्र कवचे की समझाइश एवं आश्वासन पर शिकायती पत्र के साथ ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पूरे प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों की समस्या के साथ स्थानीय स्तर की समस्याओं को जोडक़र 63 सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एडीएम महेंद्र कवचे साहब को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन स्थल पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू, मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पांडे, भारतीय मजदूर संघ उज्जैन देवास के विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री संजय शर्मा, मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के उज्जैन इंदौर संभाग के संभाग प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय, अखिल भारतीय   आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेह लता गौड़ जिला अध्यक्ष रानी सिंह राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक पुरोहित के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह सेंधव, सनफार्मा मजदूर संघ के ज्ञान सिंह ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ देवास के जिला अध्यक्ष पवन प्रजापति, जिला मंत्री श्री कमलसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी, इस्हाक़ शेख आदि उपस्थित थे।