शिव ने सुनी जनता की समस्याएं किया निराकरण, सरकार की योजनाओं से लोगों को कराया अवगत पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता से किया संवाद

शिव ने सुनी जनता की समस्याएं किया निराकरण, सरकार की योजनाओं से लोगों को कराया अवगत पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता से किया संवाद

रुद्रपुर...शहर की समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रदेश सरकार सजग है। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा जगह जगह शहरवासियों से मुलाकात कर रहे हैं। जिसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा शहर के वार्ड नंबर 33 सिंह कालोनी में पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता से संवाद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव ने केंद्र व प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी कराया। वहीं जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी किया। 

जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा देशभर में कोविड टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा देशभर में फ्री वैक्सीन दी जा रही है, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार का आभार भी जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ईमानदारी के साथ सरकार कार्य कर रही है, जिससे आम जन को लाभ मिल पा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं, देशभर में नई सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। निरंतर विकास कार्य के जरिये मोदी सरकार देशवासियों को नई सौगातें दे रही है। वहीं हर वर्ग का ख्याल रखते हुए मोदी सरकार गरीबों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध करा रही है। 

अरोरा ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले में कुछ दिन पूर्व में आई आपदा को लेकर भी प्रदेश सरकार की त्वरित कार्यप्रणाली के चलते जल्द राहत पहुंचाने का कार्य किया। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री रुद्रपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए अहेतुक सहायता राशि के चैक भी वितरित किये। श्री अरोरा ने अहेतुक सहायता राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान सुशील यादव, सुनील यादव, ललित बिष्ट, मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, सुभाष यादव, अम्बर सिंह, विक्की, योगेश वर्मा, चन्द्रपाल कोली, धर्मसिंह कोली, सोनू चीमा, योगेश, मनमोहन, कशिश, जसवंत सिंह, डम्पी चोपड़ा, चेतन अरोरा, रवि दिवाकर, शोभा गिरी, सोनू गगनेजा, विमल मेहरा, विजय सिंह, विमला देवी आदि मौजूद रहीं।