ऑल इंडिया मुआय थाई कप में निहारिका ने जीता रजत पदक

ऑल इंडिया मुआय थाई कप में निहारिका ने जीता रजत पदक

ऑल इंडिया मुआय थाई कप में निहारिका ने जीता रजत पदक

ऑल इंडिया मुआय थाई कप में निहारिका ने जीता रजत पदक

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
 ऑल इंडिया मुआय थाई कप में देवास जिले ने जीता पदक देवास डिस्ट्रिक्ट मुआय थाई एसोसिएशन के सचिव रोहित श्रीवास ने बताया कि इंदौर पब्लिक स्कूल इंदौर में ऑल इंडिया मुआय थाई कप आयोजित की गई। जिसमे 17 राज्यों से लगभग 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमे देवास जिले से मध्य प्रदेश का नेतृत्व करते निहारिका पवार ने अपने वर्ग समूह मैं रजत पदक प्राप्त कर मध्य प्रदेश एवं अपने देवास जिला का नाम रोशन किया। निहारिका की  इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश मुआय थाई समिती के महासचिव आशुतोष दाधीच, आल इंडिया हेड प्रमोटर बाल कृष्ण शेट्टी, मुई थाई के ब्रांड एंबेसडर और टीवी कलाकार (ये रिश्ता क्या कहलाता है) के अली हसन,  सुधीर सोमानी प्राचार्य, अशोक साहू प्राचार्य, खेल अधिकारी हेमंत सुवीर खेल एवम युवा कल्याण विभाग, राम दयाल यादव पार्षद, पेंचक सिलाट  एसोसिएशन मप्र के महासचिव अभय श्रीवास, अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, जिला मुई थाई अध्यक्ष सन्मीत सिंह खनूजा, कोषाध्यक्ष भूमिका जैन, शे ह रुन निशा अंसारी,पूजा खटवा, चित्रांश पुराणिक, वसीम खान सहित स्नेहीजनो ने बधाई दी।