पटेल दौलतराम खत्री का विदाई समारोह संपन्न

पटेल दौलतराम खत्री का विदाई समारोह संपन्न

पटेल दौलतराम खत्री का विदाई समारोह संपन्न
पटेल दौलतराम खत्री का विदाई समारोह संपन्न
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। नगर निगम में कार्यरत देवास वाल्मीकि समाज वरिष्ठ प्रगतिशील पंचायत के पटेल दौलत राम खत्री अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम से स्वागत यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार खत्री ने पुष्पमाला एवं साफा बाँध कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया चन्दूलाल बाली, सरपंच गोविंद सांगते, मुखिया अशोक कल्याणे, सरपंच प्रदीप पह. सांगते, इंदौर एवं उज्जैन से पधारे समाज के वरिष्ठजन चौधरी लीलाधर करोसिया, कमल देवधरे, अरविंद टाकले, जितेंद्र डागर आदि ने शुभकामनाएं दी।