नवानगर निरीक्षक ने बढ़ाया सिंगरौली जिले के साथ प्रदेश का मान, ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से होंगे सम्मानित

केटीजी समाचार सिंगरौली एमपी नवानगर निरीक्षक ने बढ़ाया सिंगरौली जिले के साथ प्रदेश का मान, ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से होंगे सम्मानित

नवानगर निरीक्षक ने बढ़ाया सिंगरौली जिले के साथ प्रदेश का मान, ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से होंगे सम्मानित

केटीजी समाचार सिंगरौली एम पी

राजेश वर्मा हेड इंचार्ज

 केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक’ से इस बार देश के 152 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इस बार गृह मंत्री पदक के लिये देश के अलग- अलग राज्यों से चयनित 152 पुलिसकर्मियों को नवाज़ा जाएगा जिसमें मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से पुलिस निरीक्षक यूपी सिंह का चयन किया गया है।


इस पदक को हासिल करने वाले मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के नवागर में पदस्थ निरीक्षक यू.पी सिंह ने भी प्रदेश का मान बढ़ाया है। आपको बता दें, वर्ष 2021 के लिये अन्वेषण में उत्कृष्टता में केंद्रीय गृह मंत्री पदक के लिये मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के नवानगर थाने में पदस्थ निरीक्षक यू.पी सिंह का चयन हुआ है जो मध्यप्रदेश से अबतक पहला नाम सामने आया है। पूरे देश के 152 पुलिस अधिकारियों में से चयनित नवागर थाना निरीक्षक यू पी सिंह को भी इस पदक से सम्मानित किया जाएगा।