जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। 
मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार तथा खेल कैलेंडर के परिपालन में श्री कृष्णाजीराव पवार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवास द्वारा जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मनीष पारीक तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रतन सिंह अनारे, संयोजक एवं समन्वयक क्रीडा अधिकारी श्री संग्रामसिंह साठे थे। श्री पारीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेले तथा उन्होंने बताया कि खेलों का जीवन में बड़ा महत्व है अगर आप प्रतिदिन खेलेंगे तो शारीरिक और स्वस्थ मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। प्राचार्य डॉ अनारे अपने संबोधन में सभी को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर टेबल टेनिस बैडमिंटन शतरंज आदि खेल गतिविधियां आयोजित की गई। जिला स्तर पर टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता में डॉ मनोज सोनगरा डॉ विजय रावत डॉ संजय सिंह बरौनिया डॉ संदीप रावत विजेता रहे तथा टेबल टेनिस महिला प्रतियोगिता में नेहा बघेल बबीता अग्रवाल डॉ लीना दुबे विजय थे। इसी प्रकार बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर डॉ. विजय रावत, डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ. संजय सिंह बरोनिया, डॉ. संदीप रावत तथा बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता में डॉ. नेहा बघेल, डॉ. ममता शाक्य, डॉ. प्रीति मालवीय, डॉ. आराधना डीकुना का चयन हुआ। शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में डॉ किरण कुमार साधव तथा शतरंज प्रतियोगिता महिला वर्ग में श्रीमती नलिनी सोनी का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सभी विजेता खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व संभाग स्तर पर होने होने वाले खेलों में करेंगे। प्रतियोगिताओं का समन्वय डॉ संजय गाडगे प्रोफेसर, प्रमोद पलासिया प्रोफेसर विवेक अवस्थी, प्रोफेसर जितेंद्र सिंह राजपूत ने किया।