रक्तदान कर मनाया संस्था युवा देवास दर्शन ने 20 वां स्थापना दिवस

रक्तदान कर मनाया संस्था युवा देवास दर्शन ने 20 वां स्थापना दिवस

रक्तदान कर मनाया संस्था युवा देवास दर्शन ने 20 वां स्थापना दिवस

रक्तदान कर मनाया संस्था युवा देवास दर्शन ने 20 वां स्थापना दिवस

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
 रक्तदान के लिए हमेशा समर्पित करने वाली संस्था युवा देवास दर्शन ने गुरुवार को अपना स्थापना दिवस स्थानीय महात्मा गांधी जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में मनाया। संस्था अध्यक्ष जितेंद्र पटेल नितिन ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के करीब 15 सदस्यों ने जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर रक्तदान कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। ब्लड बैंक में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, डॉ. अतुल बिड़वई, पार्षद आलोक साहू, अजय पडिय़ार, पूर्व पार्षद यशवंत हरोड़े, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, सचिव चेतन राठौड़, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, वासुदेव परमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी का मुंह मीठा कराया। अतिथियों का स्वागत संस्था संरक्षक देवेंद्र नवगोत्री, अरुण परमार, मनीष चौहान, रितेश सोलंकी, विशाल शर्मा, बसंत वर्मा, धीरज चौहान, आशीष हरोड़े, पंकज जोशी, शैलेष पडिय़ार आदि ने किया। इस अवसर पर संस्था के रोहित उपाध्याय, कपिल यादव, सुनील वर्मा, अशोक राठौर, मनोज डोडिया सहित अन्य उपस्थित थे।
इन लोगों ने किया रक्तदान
      संस्था के स्थापना दिवस पर सुदर्शन दुबे, सुशील दवे, शुभम वर्मा, गोरांश शर्मा, सुनील भार्गव, फैजान, अगदश खान, आतिश माली, रवि मेंडला, हर्षद बोड़ाना, ललित भोपाले, जितेंद्र पटेल नितिन ने रक्तदान किया।