वार्ड 40 में पार्षद के साथ कार्यकर्ता व वार्डवासियों ने सुनी मोदी जी की मन की बात

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2023 में पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित किया। वार्ड क्रमांक 40 पार्षद एवं नगर निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम हुआ। श्री बैस ने बताया कि मोदी जी ने इस वर्ष में पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को न्यू इंडिया के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने आदिवासी समाज की भूमिका से लेकर पद्म पुरस्कार पाने वाले हस्तियों के बारे में भी चर्चा की। मन की बात कार्यक्रम के बाद श्री बैस ने कहा कि केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं पीएम के मन की बात को देश का हर नागरिक सुनता है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जगदीश चौधरी, राजकिशोर यादव, भाजपा मंडल महामंत्री नयन कानूनगो, अटल चौधरी, आकाश यादव संजीव  जाधव, गुरदास शर्मा, राहुल पाटीदार, जितेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष जयवर्धन यादव, संदीप चौधरी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पूर्व पार्षद जगदीश चौधरी ने दी।