घर-घर मातृ-पितृ पूजन के उद्देश्य के साथ श्री योग वेदांत सेवा समिति ने निकाली वाहन रैली

घर-घर मातृ-पितृ पूजन के उद्देश्य के साथ श्री योग वेदांत सेवा समिति ने निकाली वाहन रैली

घर-घर मातृ-पितृ पूजन के उद्देश्य के साथ श्री योग वेदांत सेवा समिति ने निकाली वाहन रैली

घर-घर मातृ-पितृ पूजन के उद्देश्य के साथ श्री योग वेदांत सेवा समिति ने निकाली वाहन रैली

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
मातृ पितृ पूजन 14 फरवरी के निमित्त सप्ताह में कई विद्यालयों में श्री योग वेदांत सेवा समिति के मार्गदर्शन, युवा सेवा संघ के तत्वावधान एवं महिला मंडल के सहयोग से किए जा रहे है। शहर में आसाराम बापू के भक्तों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। श्री योग वेदांत सेवा समिति के मार्गदर्शन, युवा सेवा संघ के नेतृत्व एवं महिला मंडल के सहयोग से वाहन संकीर्तन यात्रा निकाली गई, जो श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर एमजी रोड, अलंकार मार्केट, नयापुरा, नाहर दरवाजा, राधागंज, स्टेशन रोड, एबी रोड, उज्जैन रोड, बीमा रोड, रोड, चाणक्यपुरी, रेलवे क्रॉसिंग होते हुए कैलादेवी मंदिर पर आरती एवं स्वल्पाहार प्रसाद वितरण के साथ पूर्ण हुई। रैली सबसे पहले बापू जी श्री चित्र लगा हुआ था। साउण्ड हरिओम गुंजन एवं भजन कीर्तन गुंजायमान करते हुए चल रहे थे। उसके पीछे चार पहिया वाहन, 100 दो पहिया वाहन, बापूजी का चित्र के साथ झंडे लहराते हुए चार पहिया वाहन चल रहे थे। महिला उत्थान मंडल की बहने अपने विशिष्ट साडिय़ां पहने हुए थे तो युवा सेवा संघ के युवा भाई अपनी केसरिया टी-शर्ट में छटा बिखेर रहे थे। रैली का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। रैली को संबोधित करते हुए युवा सेवा संघ अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि 14 फरवरी को पूरे विश्व में बापू जी के भक्त और कई गैर दीक्षित अन्य महात्माओं के अनुयाई भी घर-घर अपने माता-पिता का पूजन करेंगे। उसी के प्रचार हेतु विशाल वाहन रैली निकाली गई। आज कैला देवी मंदिर में शाम को रामा भाई के सत्संग कर मातृ-पितृ पूजन किया जाएगा। 14 फरवरी को आशारामजी बापू जी के भक्त दशहरा मैदान इंदौर में होने वाले प्रदेश स्तरीय मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।