भाजपा महापौर के लिए असमंजस मे :देवास से भोपाल तक सक्रिय हुए दावेदार, कल मुहर लग सकती है ; कांग्रेस उम्मीद्वारों में बढ़ी चिंता

कांग्रेस ने महापौर का उम्मीद्वार विनोदिनी रमेश व्यास को घोषित कर दिया है। जबकि भाजपा में महापौर उम्मीद्वार के लिए अभी संशय की स्थिति बरकरार है

भाजपा महापौर के लिए असमंजस मे :देवास से भोपाल तक सक्रिय हुए दावेदार, कल मुहर लग सकती है ; कांग्रेस उम्मीद्वारों में बढ़ी चिंता

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

भाजपा संगठन की तरफ से देवास महापौर पद के लिए टिकट फाइनल करने में विलंब हो रहा है। जिसका प्रमुख कारण प्रमुख दावेदारों के नाम पर सहमति नहीं बन पाना बताया जा रहा है। इधर, टिकट की जुगत में दावेदार भोपाल तक प्रतिदिन अपने आकाओं के चक्कर लगा रहे है। बावजूद इसके अभी तक देवास सीट के लिए प्रत्याशी का नाम चयनित नहीं हो पाया है।

भाजपा ने पार्षद पद के दावेदारों के नामों की पैनल उज्जैन पहुंचा दी गई है। वार्ड अनुसार नामों की पैनल बनाई गई है। जिसमें तीन-तीन नाम प्रमुख लिए गए है। संभागीय समिति वार्ड उम्मीद्वारों के नाम पर अंतिम निर्णय करेगी। सूत्र बता रहे है कि युवाओं पर भाजपा का फोकस अधिक है कुछ वार्डों में टिकट वितरण के पहले अंदर ग्राउंड सर्वे भी कराया गया है

कांग्रेस से ऐसे उम्मीद्वार जो अपना वार्ड छोड़कर दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। उनकी चिंता अब बढ़ने लगी है। हाल ही में कांग्रेस ने पार्षद पद के दावेदारों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी करते हुए पत्र जारी किया है, उसमें कहा है कि नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें ही बनाया जाए जो व्यक्ति उस वार्ड में रहता है। किसी भी उम्मीदवार का वार्ड परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इधर, कांग्रेस में भी दो दिनों में सभी पार्षद प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की बात कही जा रही है।