जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दर्जनों गरीब परिवार को बांटे गए कंबल।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा दर्जनों गरीब परिवार को बांटे गए कंबल।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 03 जनवरी/ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सुलतानपुर द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी /अध्यक्ष रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में अंत्योदय परिवारों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड में बिना कंबल के नहीं सोएगा, रेडक्रास गरीबों को ठंड से बचने के लिए कंबल उपलब्ध कराएगा।

       इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सुलतानपुर के सचिव, जय प्रकाश शुक्ल, यूथ रेड क्रॉस अध्यक्ष मक्खन लाल मोदनवाल, कार्यालय वरिष्ठ लिपिक सुभाष कुमार प्रजापति, डॉक्टर इरशाद, सरस्वती मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।