श्रमिकों को महिला हिंसा व सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए किया जागरूक

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। गुरुवार को सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्ड संस्था द्वारा क्लस्टर में विप्पी सोयाबीन उद्योग के श्रमिकों को महिला हिंसा व सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था ने सर्वप्रथम श्रमिकों को महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के बारे में अवगत कराया। तत्पश्चात महिला हिंसा व सशक्तिकरण को लेकर एक फिल्म बताई गई। साथ ही समझाया गया कि कार्यस्थल पर हिंसा क्या होती हैं उसके लिए क्या कानून है के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में  20  कर्मचारियों के साथ 4 स्टॉफ के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था की भारती सोनी ने दी।