श्री राजपूत करणी सेना मूल ने इतिहास से छेड़छाछ़ एवं कालवी जी के नजरबंद के विरोध में रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

श्री राजपूत करणी सेना मूल ने इतिहास से छेड़छाछ़ एवं कालवी जी के नजरबंद के विरोध में रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

श्री राजपूत करणी सेना मूल ने इतिहास से छेड़छाछ़ एवं कालवी जी के नजरबंद के विरोध में रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
श्री राजपूत करणी सेना मूल ने इतिहास से छेड़छाछ़ एवं कालवी जी के नजरबंद के विरोध में रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भारतीय इतिहास से छेड़छाड़ एवं राजपूत समाज पुरोधा ठा. लोकेन्द्र सिंह कालवी को नजरबंद किए जाने के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना मूल ने जिलाध्यक्ष ठा. सुरेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकालकर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए श्री गौड़ ने बताया कि उ.प्र. के दादरी मे प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री द्वारा होना है। जिसमें प्रतिमा पर नाम के आगे गुर्जर लिखा गया है। जिसका विरोध श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक ठा. लोकेन्द्र सिंह कालवी द्वारा किया जा रहा था। राजपूतों के इतिहास से छेड़छाड़ किया गया है जो हम नहीं सहेंगे। कालवी जी विरोध स्वरूप दादरी के लिये दिल्ली से रवाना होने वाले थे, किन्तु उन्हें दिल्ली में ही नजरबंद कर लिया गया। यदि कालवी जी को शीघ्र रिहा नही किया गया तो करणी सेना पूरे भारत में उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पुरी जिम्मेदारी प्रशासन व उप्र सरकार की रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला इकाई जिलाध्यक्ष पुष्पलता  सोनगरा, दुर्गा देवड़ा, हटे सिंह दरबार, समंदर सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह, जिला संयोजक तूफान सिंह बांगर, कार्यकारी अध्यक्ष लाखन सिंह नलेसरा, दिलीप सिंह राजपूत, देवास जिला महासचिव अनोप सिंह जादौन, उदयसिंह ,अभिजीत सिंह, दिलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, मलखान सिंह सरपंच, रूप सिंह सरपंच, नरेन्द्रसिंह मुगावदा, शैलेंद्र सिंह झाला, योगेन्द्र सोनगरा, राजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, राहुल सिंह, दवालसिंह, भवानी सिंह, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, सी. एम. भदौरिया, संजय सिंह कुशवाह, देवीसिंह, धर्मेंद्र सिंह, सचिन कुशवाह, दीपक कुशवाह,दीपक जी,ऋषि सिंह,राजेन्द्र बैसवाल, विक्की ठाकुर, मेहरवानसिहं, राकूसिंह, जितेंद्र सिंह बैस, अजय प्रताप सिंह, चिराग सोलंकी, पृथ्वी सिसोदिया, मीनू दरबार, शुभम सिंह ठाकुर, श्रेयांश राठौड़, अर्पण चंदेल, दिव्यराज सिंह, के.डी. बन्ना, विपुल बन्ना, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अंशराज सिंह राजपूत ने दी।