दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा मंदेया नदी का पुल

छत्तरपुर थाना प्रभारी ने की पहल

दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा मंदेया नदी का पुल

KTG समाचार निखिल सिन्हा पलामू झारखंड

पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड से गया जिला (बिहार) को जोड़ने वाली तथा छतरपुर मुख्यालय से लगभग 2 किलोमीटर पर अवस्थित मंदेया नदी का पुल काफी जर्जर हो चुका है। जोकि कभी भी किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकता है। मामले पर संज्ञान लेते हुए छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने इस पुल की संवेदनशीलता को लेकर कई जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर आगाह किया है। पत्रांक संख्या 870/2021 दिनांक 30/6/2021 को छतरपुर थाना प्रभारी द्वारा पत्र लिखा गया कि छतरपुर- नौडीहा बाजार जाने वाली मुख्य पक्की सड़क में मंदेया नदी पुल जो छतरपुर नगर निगम के अंदर आता है, जो काफी जर्जर हो चुका है। उल्लेखनीय है कि छतरपुर-नौडीहा बाजार मार्ग जो बिहार राज्य जिला गया डुमरिया को जोड़ती है। जिसके कारण भारी मालवाहको का भी काफी आवागमन होते रहता है। जिसमें कभी भी अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी वजह से गुजरने वाले राहगीर काफी डरे सहमे आवागमन करते हैं तथा आसपास के लोगों में भी भय व्याप्त है। जर्जर पुल का समय मरम्मत कराने की कृपा की जाए ताकि अप्रिय घटना से निजात पाया जा सके। छतरपुर थाना प्रभारी ने इस पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त पलामू, पुलिस अधीक्षक पलामू, अनुमंडल पदाधिकारी छतरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर, अंचल अधिकारी छतरपुर तथा नगर अध्यक्ष छतरपुर को भी प्रेषित किया है।