21 वे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में अजय कुमार ने दिया योगदान
अपराध और नक्सली गतिविधि नियंत्रण रहेगा मुख्य उद्देश्य

KTG समाचार निखिल सिन्हा पलामू झारखंड
पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में अजय कुमार ने अपना योगदान दिया। अजय कुमार इससे पूर्व दुमका डीआईजी ऑफिस में डीआईजी एडमिन के रूप में पदस्थापित है। बताते चलें कि वर्ष 2010 बैच के झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करते हुए अजय कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और नक्सली गतिविधि को नियंत्रित करना उनका प्रमुख कार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में माओवादियों के खिलाफ कई अच्छे कार्य हुए हैं, जिन्हें निरंतर जारी रखना है तथा विकास के कार्य को और आगे ले जाना है। उन्होंने बताया कि अन्य विभाग के अधिकारियों का समन्वय लेकर जनहित के कार्य को आम जन तक पहुंचाना होगा। इनके पूर्व पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शंभु कुमार का कार्य भी काफी सराहनीय रहा है।