महिला से बलात्कार के आरोपी को खोड़ चौकी प्रभारी राजीव दुबे और उनकी टीम के द्वारा 48 घंटे में किया गिरफ्तार।

गुना से जयपुर भागने की फिराक में था आरोपी बलवीर यादव। पूर्व में भी आरोपी पर एक बलात्कार का केस दर्ज था। 48 घंटे में आरोपी गुना रेल्वेस्टेशन से गिरफ्तार।

महिला से बलात्कार के आरोपी को खोड़ चौकी प्रभारी राजीव दुबे और उनकी टीम के द्वारा 48 घंटे में किया गिरफ्तार।
खोड़ चौकी प्रभारी राजीव दुबे और उनकी टीम द्वारा 48 घंटे में बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश। 

शिवपुरी/ खबर शिवपुरी के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खोड़ चौकी के ग्राम बुरहानपुर की है। यहाँ गाँव के ही बलवीर यादव उम्र 45 वर्ष ने गाँव की एक महिला उम्र 50 वर्ष के साथ दुष्कर्म कर दिया।

 शुक्रवार की शाम महिला एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। तभी रास्ते में बलवीर यादव मिल गया जिसने महिला का रास्ता रोक कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब महिला शादी समारोह में शामिल होने नही पहुँची तब उसके बच्चे देखने आए। बच्चों को आता देख आरोपी बलवीर यादव मौके से फरार हो गया। पीड़िता घटना के बाद थाने जाकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामलें की कार्यवाही कर केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरु कर दी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल आवश्यक निर्देश दिये। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हो गया। पुलिस ने हर जगह दबिश दी पर आरोपी का कोई पता नहीं मिला आरोपी अपने पास मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करता था। आरोपी जयपुर और आदि जगह जाकर मजदूरी करता है। आरोपी गांव में भी बहुत कम दिखाई पड़ता है। आरोपी द्वारा गांव के एक व्यक्ति को 11 फरवरी को अज्ञात नंबर से फोन कर बताया कि वो शिवपुरी में है। उस नंबर की लोकेशन सायबर सेल ने ट्रेस कर पुलिस एक व्यक्ति के पास पहुंची जिसनें बताया कि किसी अंजान व्यक्ति ने उसके नंबर से फोन लगाया था। उसके बाद पुलिस को शक हुआ कि आरोपी जयपुर भागने की फिराक में है, और उसकी लोकेशन गुना जिले में पता चली। रात्रि में गुना से जयपुर जाने वाली ट्रेन में आरोपी के भागने की संभावना पर रेल्वे स्टेशन पर निगरानी रखी गई। इसी दौरान आरोपी रेल्वेस्टेशन के बाहर पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर खोड़ चौकी लाया गया, आरोपी पर पूर्व में भी एक बलात्कार का केस दर्ज है और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। घटना के 48 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

 इस कार्यवाही में खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजीव दुबे, आरक्षक सुखबीर जाट, संजय धाकड़, नवनीत जाट, सैनिक भागीरथ और साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सेन की अहम भूमिका रही हैं।