महामना ट्रस्ट ने पितृ पक्ष में किया पितृो का पूजन व तर्पण

महामना ट्रस्ट ने पितृ पक्ष में किया पितृो का पूजन एवं पितरों की आत्मा शांति हेतु तर्पण

महामना ट्रस्ट ने पितृ पक्ष में किया पितृो का पूजन व तर्पण
महामना ट्रस्ट ने पितृ पक्ष में किया पितृो का पूजन एवं पितरों की आत्मा शांति हेतु किया सामूहिक तर्पण
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। पं. मदन मोहन मालवीय ट्रस्ट श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा पितृ पक्ष के अवसर पर पितृ देवताओं की आत्मशांति हेतु सामूहिक तर्पण का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए ओपी दुबे एवं सूरजमल दुबे ने बताया कि रविवार को महामना मैरिज हाल गायत्री शक्ति पीठ के पास विद्वान पंडित मनोज व्यास के सानिध्य में ट्रस्टियों ने पितृों का पूजन, माल्यार्पण, आरती कर महाप्रसादी ग्रहण की। पूजन व आरती के दौरान भगवान श्री नारायण कर पूजन पितृों को विष्णु लोक में वास मिले की प्रार्थना समाजजनों ने की। 
गौरतलब है कि कोरोना काल की अवधि में समाज में कई ऐसे परिवार है जिनके सदस्यों का स्वर्गवास हो गया है। वे आज हमारे बीच नही है। कोरोना के दौरान दिवंगतो का विधि पूर्वक कार्यक्रम नही हो पाया था। जिसके अंतर्गत महामना ट्रस्ट द्वारा उक्त आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवनारायण पाठक, कृष्णकांत नाईक, बलदेव पंड्या, राधेश्याम दुबे, रामप्रसाद तिवारी, कन्हैयालाल शर्मा, मोहन जोशी, सचिन जोशी, दिनेश दुबे, आनंद पंडित, दीपक नाईक, पंकज पंड्या, राजेश शर्मा, सचिन दुबे, नरेन्द्र शर्मा, किशोर पंड्या, किशोर पाठक, अरविंद जोशी, राजेश पाठक, अशोक शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, पवन दुबे, विशाल दुबे, महेन्द्र जोशी, राजेन्द्र जोशी, विष्णु तिवारी, अक्षय शर्मा आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में आभार विशाल दुबे ने माना।