भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जनसेवा के जिला अध्यक्ष सी पी शर्मा जी ने जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर को दिया धन्यवाद प्रशस्ति पत्र।

भारतीय पूर्व सैनिक संगठन सेवा निवृत्त सैनिकों का एक संगठन है जो समाज सेवी कार्यों के लिए जाना जाता है।

भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जनसेवा के जिला अध्यक्ष सी पी शर्मा जी ने जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर को दिया धन्यवाद प्रशस्ति पत्र।
भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जनसेवा के जिला अध्यक्ष सी पी शर्मा जी ने जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर को दिया धन्यवाद प्रशस्ति पत्र।

शिवपुरी: रिंकू पंडित KTG समाचार 

भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जनसेवा के जिला अध्यक्ष सी पी शर्मा जी ने जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर को दिया धन्यवाद प्रशस्ति पत्र।

जैसा कि आप जानते हैं भारतीय पूर्व सैनिक संगठन जनसेवा के कार्यों में चर्चा में बनी हुई है। चंद्रप्रकाश शर्मा इस संगठन के जिला अध्यक्ष है जो भारतीय सैना में सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट पद पर भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। उनको जब 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया तो उनका ह्रदय खुशी से गदगद हो गया और उन्होंने प्रशस्ति पत्र में वहां की सुविधाओं को देखते हुए मानसिक शारीरिक रूप से चल रही फिजीकल ट्रैनिंग को सर्वश्रष्ठ कहा और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ प्रिंसिपल और स्टाप का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय नरवर को देश का नंबर वन नवोदय विद्यालय होने की कामना की।

बता दें कि जो भारतीय सेना में सेवा से निवृत्त हो चुके सैनिक हैं उनका एक संगठन भारतीय पूर्व सैनिक संगठन शिवपुरी में अपनी निष्ठा भाव से काम कर रहा है। जब कोई कमजोर व्यक्ति किसी दबाव के कारण मजबूर हो जाता है तो यह संगठन उसकी पूर्ण निष्ठा भाव से मदद करता है तथा जहां अन्याय अत्याचार होता है तो यह संगठन उसके खिलाफ आवाज उठाता है और उसकी लड़ाई लड़ता है। इसी सेवा भाव से यह संगठन आजकल चर्चा में बना हुआ है।