हरित पर्व महोत्सव का शुभारंभ कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस

संस्था शिखर लोक कल्याण एवं सामाजिक समिति के स्थापना दिवस पर हरित पर्व का शुभारंभ किया गया

हरित पर्व महोत्सव का शुभारंभ कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस
हरित पर्व महोत्सव का शुभारंभ कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस
हरित पर्व महोत्सव का शुभारंभ कर मनाया संस्था का स्थापना दिवस

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्यप्रदेश 

देवास जल जंगल जमीन के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध संस्था शिखर लोक कल्याण एवं सामाजिक समिति के स्थापना दिवस पर हरित पर्व का शुभारंभ किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्था संयोजक एवं भाजपा नगर उपाध्यक्ष भरत व्यास ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जन जागरण का उद्देश्य लिए यह संस्था प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस से हरियाली अमावस्या तक हरित पर्व महोत्सव के अंतर्गत शहर के विभिन्न बाग बगीचों एवं अन्य ग्रामीण अंचल में बिलुप्त होते बिल्वपत्र एवं गिलोय के रोपण के साथ संस्था सदस्य उक्त पौधे की रखरखाव के लिए जिम्मेदारो से संकल्प पत्र भी भरवाते है। जिसके चलते यह पौधे समय के साथ हरे भरे होकर पर्यावरण की शुद्धता के लिए तैयार होते है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था अपने अभियान को प्रारंभ करती है एवं हरियाली अमावस्या तक सतत चलता रहता है। स्थापना दिवस के अवसर पर देवास विधायक राजमाता श्रीमंत गायत्रीराजे पवार एवं महाराज श्रीमंत विक्रम सिंह पवार के मार्गदर्शन में युवाओं ने ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण का संकल्प लिया। पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के मुख्यातिथ्य में एवं जन अभियान परिषद संभाग समन्वय शिव मालवीय,भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन जोशी ,परिषद के जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा ,ब्लाक समन्वय प्रफुल्ल पाठक की उपस्थिति में जय श्री नगर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान ने देव पौधे रुद्राक्ष,बिल्वपत्र, शमी,गिलोय के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कपिल व्यास,भारत खानविलकर,बंटी कुशवाहा, जयेश श्रीवास्तव,दीपेश शर्मा,कमलाकांत व्यास, राहुल पटेल, अभिषेक शर्मा,वासुदेव व्यास,सन्दीप कदम,विनोद यादव,नकुल यादव,सन्नी मालाकार,रजत चौधरी आदि रहवासी गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संस्था के संदीप यादव ने दी