सिंगरौली में नहीं थम रहा बस हादसे का सिलसिला,32 सीटर में 50 से अधिक सवारियों से भरी थी बस,एक बार फिर सवालों के घेरे में RTO

सिंगरौली में नहीं थम रहा बस हादसे का सिलसिला,32 सीटर में 50 से अधिक सवारियों से भरी थी बस,एक बार फिर सवालों के घेरे में RTO

सिंगरौली में नहीं थम रहा बस हादसे का सिलसिला,32 सीटर में 50 से अधिक सवारियों से भरी थी बस,एक बार फिर सवालों के घेरे में RTO

सिंगरौली में नहीं थम रहा बस हादसे का सिलसिला,32 सीटर में 50 से अधिक सवारियों से भरी थी बस,एक बार फिर सवालों के घेरे में RTO

KTG समाचार मध्य प्रदेश सिंगरौली राजेश वर्मा

 बैढन से लंघाडोल जा रही शाहवाल ट्रेवल्स बस फाटपानी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। घायलों में एक दर्जन सवारियों को ज्यादा चोटे आयी हैं। जिन्हें उपचार के लिए सरई टीआई व पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। यह सड़क हादसा गुरूवार की शाम करीब 4.30 बजे की है। घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गयी थी। 32 शीटर बस में करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।यैसे में एक बार फिर RTO सिंगरौली सवालों के घेरे में आ गया है कि 32 सीटर बस में आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगो को सवार कर परिवहन करने वालो पर कार्यवाही क्यो नही?आपको बता दे कि जिस समय RTO सिंगरौली जिले में पदभार ग्रहण किये थे लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही एक हप्ते तक किये जिससे लोगो मे उम्मीद जगी की शायद अब हादसों पर रोक लग सके लेकिन एक हप्ते बाद न जाने कौन सा जड़ी बूटी RTO साहब को मिल गया कि उसके बाद उन्हें ओवरलोड सवारी वाली बसे व अन्य गाड़िया दिखाई नही देती।लोग तो कहते है कि सब गुलाबी रंगों का कमाल है जिसके कारण कार्यवाही पर अंकुश लग गया है।ये कितना सही है ये तो RTO साहब ही जाने लेकिन हादसे का जिम्मेदार कौन?

सरई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैढऩ से लंघाडोल जा रही शाहवाल ट्रेवल्स बस क्रमांक एमपी 53 पी 0314 फाटपानी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में 32 शीटर के स्थान पर करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। गनीमत रही कि इस सड़क हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। लेकिन तीन दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गये। घायलों में एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटे आयी हैं। जिन्हें सरई टीआई संतोष तिवारी व उनकी टीम ने पुलिस 100 व अपने निजी वाहनों से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया गया है। वहीं सड़क हादसा होने के बाद बस चालक, परिचालक एवं खलासी फरार हो गये। पीडि़तों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी चालक व बस मालिक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

इन यात्रियों को आयीं गंभीर चोटें

बस हादसे में प्रेमवती रजक पत्नी सियाराम रजक उम्र 28 वर्ष निवासी रौहाल, विजय कुमार सिंह गोंड़ पिता राम सुंदर सिंह उम्र 19 वर्ष भैसाबूड़ा, सविता सिंह गोंड़ पुत्री जमाहिर सिंह गोंड़ उम्र 16 वर्ष ग्राम साजावार, आशा कुमारी सिंह गोंड़ पति शिव कुमार सिंह उम्र 31 वर्ष, रमेश कुमार सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह 3 वर्ष साजावार, सुखमंती सिंह गोंड़ पत्नी जगजीवन सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम ताल, सुखरनिया सिंह गोंड़ पति बंधू सिंह उम्र 60 वर्ष खनुआ, सुकवरिया सिंह पति हीरा सिंह गोंड़ उम्र 55 वर्ष पोंड़ी पाठ, जगमोहन सिंह पिता महर सिंह गोंड़ उम्र 32 वर्ष पोड़ी पाठ, रमेश वैश्य पिता धनीराम वैश्य उम्र 27 वर्ष निवासी बीजकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका ईलाज चल रहा है।

32 सीट में 50 से अधिक सवारी


प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक चालक,परिचालक ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। निर्धारित सीट से 50 प्रतिशत ही सवारियों को बैठाये जाने का निर्देश है, किन्तु यहां खुलेआम उल्लंघन हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बस में कम से कम 5 दर्जन ऊपर नीचे यात्री सवार थे। बस के छत पर सवारी भेड़-बकरियों की तरह यात्रा कर रहे थे। जहां हादसे के वक्त घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गयी। तो वहीं कई यात्री जिन्हें मामूली चोटे आयी थीं वे स्थल से निकल पड़े।


घटना स्थल पर मची चीख पुकार


पुलिस के अनुसार घटना की मुख्य वजह एक साइड का कमानी टूटना बताया जा रहा है। बस में अनियंत्रित यात्री सवार थे। जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस वक्त स्थल पर अफरा तफरी मच गयी थी। बस के अंदर फसे महिला पुरूष किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी मदद के लिए जी जान से जुट गयी और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में सफल रही।

इनका कहना है

फाटपानी पुलिया के समीप शाहवाल बस ट्रेवल्स पलट गयी। जिसमें कई सवारियों को चोटे आयी हैं। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। अज्ञात बस मालिक व चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
संतोष तिवारी
निरीक्षक , थाना सरई