सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया यशोधरा राजे सिंधिया जी का जन्मदिन

माधव चौक चौराहे पर वृद्धों को कराया भोजन

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया यशोधरा राजे सिंधिया जी का जन्मदिन
एसपी साहब को सम्मान करते हुए फोटो ।

रितिक गर्ग KTG समाचार शिवपुरी मध्य प्रदेश।

सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन

पर्यावरण व प्रकृति की सेवा हेतु लगाए पौधे

माधव चौक चौराहे वृद्धों को कराया  भोजन

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

शिवपुरी। कैबिनेट मंत्री व शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्म जिले भर में सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पर्यावरण व प्रकृति की सेवा हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भानू दुबे नेतृत्व में तात्याटोपे पार्क प्रांगण में पौधे रोपे गए वहीं भाजपा कार्यकर्ता हरिओम राठौर मंगलम बृद्धाआश्रम में पहुंचर वृद्धजनों को भोजन कराया तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार के नेतृत्व में कोरोना काल में अपनी सेवाऐं दे रहे प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों, स्टाफ नर्सों, चिकित्सकों, बीएलओ का सम्मान कार्यक्रम परिणय वाटिका एवं पीएस होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीसाबंदी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विमलेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, तेजमल सांखला, हेमंत ओझा, संजय गौतम, भानू दुबे, विपुल जैमिनी, केपी परमार सहित अन्य अतिथियों ने मंचासीन थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि हम आज हम सबकी प्रेरणास्त्रोत शिवपुरी विधायक एवं प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और अपने परिवार की मुखिया का जन्म  दिवस उनकी भावनाओं के अनुरूप सेवा के साथ-साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की दीर्घआयु की कामना की। इस जिन कर्मचारियों ने कोरोना काल में अतुलनीय कार्य किया हैं बगैर जान की परवाह किए मनक्रम और वचन से सेवा कार्य किया हैं। उनका सम्मान किया गया। वहीं कोलारस ब्लॉक में भाजपा नेता रामस्वरूप रिझारी द्वारा आदिवासी बस्ती कार्या में वस्त्र वितरण  किए गए इस अवसर पर उनके साथ जगराम सिंह यादव एवं बलबीर धाकड़ उपस्थित रहे। वहीं डॉ. रश्मी गुप्ता द्वारा आदिवासी वस्ती कठमर्ई में पहुंचकर शिक्षा का प्रचार प्रसार बढ़ाने के उद्देश्य आदिवासी बालक बालिकों को पठ्न सामग्री का वितरण किया गया। रामस्वरूप रिझारी, हरिओम राठौर, के.पी. परमार,भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, अजीत ठाकुर, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, किरण कुमार शर्मा, भूपेन्द्र रावत, यशपाल रावत पड़ोरा, कपिल भार्गव, संजय राठौर, निर्देश गोयल, देवेन्द्र पाठक, विवेक शिवहरे, बबलू जैमिनी, शिवम दुबे, अभिषेक गुप्ता, संदीप भार्गव, रितिक गर्ग, मनीष बंसल, अभिनेश ओझा, अशोक शिवहरे, पवन, जयसिंह खटीक, वहीं ग्रामीण मंडल दिनेश रावत, जितेन्द्र रावत, हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा, दिलीप मुदगल, जंडेल सिंह गुर्जर, अभिषेक शर्मा बट्टे,  विष्णु राठौर, प्रभात मिश्रा, शिवशंकर सोनी, मथुरा प्रसाद प्रजापति, धर्मवीर रावत, राजेंद्र शिवहरे, कप्तान यादव, लव अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, अजय भार्गव, रीतेश जैन, राजेश जैन, पंकज महाराज, रामकिशन सैन, घनश्याम शर्मा, ठाकुरलाल राठौर, राजीव जैन आदि कार्यकर्ता शामिल थे। 

वॉक्स:-

यशोधरा राजे सिंधिया के जन्म दिवस मिठाई के साथ किया टिफिन भेंट

भाजपा जिला उपाध्यख हेमंत ओझा द्वारा यशोधरा राजे सिंधिया के जन्म दिवस के अवसर पर दिहाड़ी मजदूर जो रोज अपना भोजन रुमाल मैं बांधकर ले जाया करते थे। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जन्म दिवस पर आज उन्हें मिठाई के साथ टिफिन दिया गया कई जगह जहां पर वह काम कर रहे थे वही जाकर टिफिन दिए गए आदिवासी बस्ती में हर घर में जाकर टिफिन दिया गया, उनका जन्मदिन सेवा के रूप में मनाया गया ।