शिवपुरी में इण्डियन वेटरन आर्गनाइज़ेशन में युवाओं को कराई जायेगी फिजीकल की तैयारी, जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शर्मा।
युवाओं को कराई जायेगी फिजीकल की निशुल्क तैयारी।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश।
शिवपुरी/ शिवपुरी में इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन के कमांडो द्वारा निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण 02 अप्रैल 2022 से दिया जायेगा। जिसमें सभी युवाओं का निशुल्क पंजीकरण किया जायेगा। जिसमें युवाओं को आर्मी, नेवी, एअरफोर्स, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, पुलिस भर्ती की निशुल्क फिजीकल की तैयारी करवाई जायेगी। इण्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पोलो ग्राउंड पर सुबह 05:30 से 06:30 तक किया जायेगा। इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क 7489877116 और पंजीयन करवा सकते हैं।