क्रिचन कब्रिस्तान की महिला संचालक द्वारा कांटे जा रहे वर्षो पुराने पेड़-पौधे

- जिला कलेक्टर से शिकायत कर की कार्यवाही की मांग
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। क्रिचन कब्रिस्तान की महिला संचालक द्वारा वर्षो पुराने पेड़ अवैध तरीके से काटने को लेकर उचित कार्यवाही किए जाने को लेकर स्टेशन रोड़ एमजी कालोनी निवासी बनालाल चौडिय़ा ने कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर के नाम आवेदन दिया। शिकायकर्ता ने बताया कि मेरे द्वारा 5-6 साल पूर्व आम, नारियल, जाम, सुरजना, नींबू आदि के पौधे लगाए गए थे। जिनकी में वर्षो से देखरेख भी करता आ रहा हूँ। यह कि उक्त पौधे में से आम, मीठी नीम, नारियल आदि पेड़-पौधों को कब्रिस्तान की महिला संचालक द्वारा विगत दिनों कटवा दिया गया। मेरे द्वारा मना करने पर भी महिला नही मानी। साथ ही महिला उक्त बच्चे पौधों को भी काटने का बोल रही है। महिला का कहना है कि जहां मर्जी हो वहां शिकायत कर दो मैं किसी से नही डरती। शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि उक्त महिला पर उक्त महिला पर उचित कार्यवाही की जाए एवं आगे से पेड़-पौधो को क्षति नही पहुंचाए ऐसे आदेश दिए जाए।