सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध- उमाशंकर राजपूत

भाजपा किसान मोर्चा ने किया  किसान चौपाल का आयोजन।

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध- उमाशंकर राजपूत

KTG समाचार, राजीव बिरथरे, बरुआसागर

बरुआसागर (झाँसी)- भारतीय जनता पार्टी  किसान मोर्चा द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत बनगुवां में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा उमाशंकर राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर महेश समेले जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, रजनीश शर्मा सम्मिलित हुए।
            कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा उमाशंकर राजपूत ने सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने वाली विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा की सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसान फ़सल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, पशुपालन, मत्स्यपालन, भेड़ बकरी पालन, जैविक खाद  आदि योजनाओ के माध्यम से लाभ देने का कार्य कर रही है।
        जिला कार्यसमिति सदस्य महेश समेले ने अपने संबोधन में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा कृषि विधेयक पारित होने के बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए किसान भाइयों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है, वहीं अमरसिंह कुशवाहा मंडल अध्यक्ष ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार की जन धन योजना, आयुष्मान योजना, नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना आदि से देश की करोड़ों की आबादी को लाभ पहुँचा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने और लोगों को पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
         इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रजनीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुन्दर कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा हरिदास कुशवाहा, मंडल महामंत्री किसान मोर्चा नीलेश मिश्रा, मंडल वरिष्ठ उपाध्याक्ष किसान मोर्चा विजय दुबे, मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, जीतू दुबे, कमलेश रायकवार, सुनील समेले, नरेश समेले, प्रेम बंशकार, राधारमन आदि मौजूद रहे।
       कार्यक्रम का संचालन रजनीश शर्मा एवं  आभार हरिदास रायकवार द्वारा जताया गया।