हम्माल यूनियन अध्यक्ष बने वीरेंद्र सिंह ठाकुर, किया स्वागत

हम्माल यूनियन अध्यक्ष बने वीरेंद्र सिंह ठाकुर, किया स्वागत

हम्माल यूनियन अध्यक्ष बने वीरेंद्र सिंह ठाकुर, किया स्वागत
हम्माल यूनियन के अध्यक्ष बने वीरेंद्र सिंह ठाकुर, किया स्वागत
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। हम्माल यूनियन की बैठक मक्सी रोड़ स्थित कृषि उपज मण्डी क्रमांक 2 में सम्पन्न हुई। जिसमें हम्मालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व यूनियन के नए अध्यक्ष की घोषणा की गई। महाराज विक्रम राव पवार के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व डायरेक्टर रणछोड़ चौहान की सहमति पर वीरेंद्र सिंह ठाकुर को कृषि उपज मंडी के हम्माल यूनियन अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। श्री चौहान ने बताया कि सर्व सहमति से वीरेंद्र पिता जसवंत सिंह  ठाकुर को अध्यक्ष पद नियुक्त किया गया है। श्री ठाकुर के अध्यक्ष बनने पर जावेद भाई बीके, बाबू खां, मुंशी खां, सलीम भाई, शिव यादव, गजेंद्र सिंह, आत्माराम सहित समस्त हम्माल भाइयो ने हर्ष व्यक्त बधाई दी व स्वागत किया।