देवास जिले में विकास यात्रा देवास शहर में पुष्‍पकुंज कॉलोनी, हाटपिपल्या में केलौद, सोनकच्‍छ में डकाच्‍या, बागली में मकुन्‍दगढ और खातेगांव में रन्‍था से हुई शुरू

जिले की पांच विधानसभा में 08 फरवरी को 55 स्‍थानों से निकलेगी विकास यात्रा

देवास जिले में विकास यात्रा देवास शहर में पुष्‍पकुंज कॉलोनी, हाटपिपल्या में केलौद, सोनकच्‍छ में डकाच्‍या, बागली में मकुन्‍दगढ और खातेगांव में रन्‍था से हुई शुरू

देवास जिले में विकास यात्रा देवास शहर में पुष्‍पकुंज कॉलोनी, हाटपिपल्या में केलौद, सोनकच्‍छ में डकाच्‍या, बागली में मकुन्‍दगढ और खातेगांव में रन्‍था से हुई शुरू 

विकास यात्रा में विधायको ने पात्र हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण, पौधा रोपण किया और नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई

विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं जिले के नागरिक हुए शामिल

जिले की पांच विधानसभा में 08 फरवरी को 55 स्‍थानों से निकलेगी विकास यात्रा 

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

      देवास । देवास जिले में दूसरे दिन भी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं का आयोजन किया गया। विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया। विकास यात्रा में लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य किये जा रहे है। विकास यात्रा में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ, पौधारोपण किया जा रहा है। मेरिट में आये बच्चों का सम्मान किया जा रहा है। विकास यात्रा में प्रचार रथ में एलसीडी के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जा रही है। 

      विकास यात्रा के दूसरे दिन देवास शहर में विकास यात्रा का शुभारम्‍भ पुष्‍पकुंज कॉलोनी से देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने किया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। इस दौरान सभापति श्री रवि जैन, श्री दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री मुश्‍तफा अहमद, श्री धर्मेन्‍द्र सिंह बैस सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

      हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केलौद से विकास यात्रा विधायक श्री मनोज चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित किया। विधायक श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य भी हुए। ग्राम बड़ा टिगरिया में आयोजित कार्यक्रम में 03 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं 09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चन्द्रवंशी खाती समाज धर्मशाला का लोकार्पण कर शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। ग्राम पंचायत टिमरनी के रणायण में 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

       सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम डकाच्‍या से शुरू हुई। विकास यात्रा पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विकास यात्रा में अतिथि द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया गया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। 

     बागली विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम मकुन्‍दगढ से विधायक श्री पहाडसिंह कन्‍नौजे के नेतृत्‍व में शुरू हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री कन्‍नौजे ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। विधायक श्री पहाडसिंह कन्‍नौजे कहा कि केन्‍द्र और प्रदेश सरकार द्वारा अनेक हितग्राहीमूलक योजनाए चलाई जा रही है। ग्रामवासियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन में हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।

      खातेगांव विधानसभा के ग्राम रन्‍था में विकास यात्रा का शुभारम्‍भ विधायक श्री आशीष शर्मा ने किया। विकास यात्रा केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।

जिले में विकास यात्रा के चौथे दिन 08 फरवरी को 55 जगह निकलेगी विकास यात्रा 

       देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 08 फरवरी को विजय नगर, मुखर्जी नगर और राजाराम नगर में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

       सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा रोलुपिपल्‍या, कुम्‍हार्डी, भलाईकला, जलोदिया, भुतियाखुर्द, एनाबाद, कालुखुडी, मनासा, बीसाखेडी, मोडरिया, ढाबलाजागीर, कुमारिया राव, खरपडी, मवाडा और धतुरियाराम में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

       हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा विजय नगर, मेंडिया, मनापिपल्‍या, धनोरी, हीरापुरा और आमलाताज में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

      बागली विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा बैहरी, सेमलीखेडा, धावडिया, पांजरिया, बावडीखेडा, कामठ, चंवरा, चारबर्डी, गुवाडी, अंबापानी, सेवन्‍याखुर्द, कूपगांव, राजगढ़, अवल्‍दा, अवल्‍दी और चारिया में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

      खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा अजनास, मालसागोदा, अगरदा, भीलखेडी, धायली, पायली, नयापुरा, निबोरा, बिलोदा, बरछॉखुर्द, उमरिया, चीचली, कांजीपुरा, खडगांव और कवलासा में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।