स्वावलम्बी भारत अभियान का वर्चुअली शुभारम्भ

स्वावलम्बी भारत अभियान का वर्चुअली शुभारम्भ

स्वावलम्बी भारत अभियान का वर्चुअली शुभारम्भ

स्वावलम्बी भारत अभियान का वर्चुअली शुभारम्भ

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। 
स्वावलम्बी भारत अभियान का विधिवत शुभारम्भ वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से वशिष्ठ गुरुकुल विद्यालय, देवास के राजाभाऊ महाँकाल(आवास) नगर मे हुआ। इस बैठक मे विद्यालय संचालक आदित्य खत्री,  स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समीर मुंदड़ा, विभाग संयोजक देवकरण शर्मा, मार्गदर्शक (मेंटर) व खादी ग्रामोद्योग के मैनेजर दिनेश श्रीवास, उद्यमी नागेंद्र पंवार आदि ने सहभागिता की। इसी को आगे बढ़ाने के लिए नवीन सेवा व्यवसाय, कृषि, वन, पशुपालन आदि उद्योगों हेतु मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण सहयोग के लिए प्रति शुक्रवार सायं 4 बजे से 6 बजे तक लाभर्थियों और रोजगार परक युवाओं को मार्गदर्शन हेतु उपयुक्त व्यवस्थापन व प्रबंधन दिया जायेगा। इसमें शासकीय, प्रशासकीय विभागों के समन्वयक भी समय समय पर अपना सहयोग देने उपस्थित रह सकेंगे। अखिल भारतीय स्वदेशी जागरण मंच, देवास विभाग सयोंजक देवकरण शर्मा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति आवश्यक मार्गदर्शन इस समय पर वशिष्ठ गुरुकुल मे आकर संपर्क कर लाभ लें सकते है।