अष्टम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर्यावरण पार्क में होगा आयोजन।

अष्टम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर्यावरण पार्क में होगा आयोजन।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर- 20 जून/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ0 अनीता गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से मानवता के लिये योग विषय पर पर्यावरण पार्क, सीताकुण्ड जनपद सुलतानपुर में 21 जनू 2022 को अष्टम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रातः 06 बजे किया जायेगा। 

       उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम व मा0 सांसद सुलतानपुर मेनका संजय गाँधी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उन्होंने जनपद वासियों/अधिकारियों/कर्मचारियों आदि से विशेष अनुरोध किया है कि समय पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें।