- लोकगीत गायन की शानदार प्रस्तुति के साथ दीपोत्सव महोत्सव का शुभारम्भ।

- शासन के निर्देश के अनुक्रम में सभी निकायों में किया जा रहा है आयोजन।

- लोकगीत गायन की शानदार प्रस्तुति के साथ दीपोत्सव महोत्सव का शुभारम्भ।

KTG समाचार, राजीव बिरथरे, बरुआसागर, झाँसी।

बरुआसागर- शासन के निर्देश के अनुक्रम में आगामी दीपावली के पावन अवसर पर नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में नगरपालिका परिषद बरुआसागर के द्वारा स्थानीय पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूह, स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्प व्यवसायियों के रोजगार हेतु दीपोत्सव दीपावली मेले का सात दिवसीय आयोजन नगर के बस स्टैंड के पास स्थित परान के मैदान में मंसिल माता के प्रांगण में आयोजित किया गया।
           गुरुवार की सायंकाल सात दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर लोकगीत कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद, बरुआसागर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ऊषा रानी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हरदेवी ओमी कुशवाहा व पालिका अधिशाषी अधिकारी श्रीमती कल्पना शर्मा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर तिलक,माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित जार किया गया। इस अवसर पर लोकगीत गायन का प्रस्तुतिकरण राजेंद्र गुर्जर व बृजेन्द्र गुर्जर की पार्टी के द्वारा किया गया जिसका भरपूर आनंद सैकड़ों की संख्या में मौजूद जनता ने उठाया।
      इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा, सुरेन्द्र बिरथरे, जयप्रकाश बिरथरे , श्रीमती पंकज वर्मा प्रधानाचार्य नगर पालिका पब्लिक स्कूल, अवर अभियंता विकास साहू, कौशल राय लिपिक, संदीप सेंगर, कपूर कुशवाहा, जाकिर अली सहित तमाम पालिका पार्षद उपस्थित रहे।