भारतीय मजदूर संघ द्वारा झंडा वंदन व् तिरंगा यात्रा निकाली गई

भारतीय मजदूर संघ द्वारा तिरंगा फहराने के पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई

भारतीय मजदूर संघ द्वारा झंडा वंदन व् तिरंगा यात्रा निकाली गई

         KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

भारतीय मजदूर संघ द्वारा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई।
देवास-निप्र। भारतीय मजदूर संघ द्वारा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला सहमंत्री एवं जिला मीडिया प्रमुख ओपी यादव ने बताया कि 73 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा स्थानीय गाजरा गियर्स चौराहे पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत माता की पूजा कर आरती की गई एवं शहीद भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा राहगीरों को मास्क एवं बच्चों को झंडे वितरित किए गए। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई जो भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिला कार्यालय पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण मारु  उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रुप में मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री सुशीलकुमार पांडे, भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के उज्जैन देवास के विभाग प्रमुख श्री अजय उपाध्याय, अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ की अखिल भारतीय उपाध्यक्षा रंजना राणा एवं मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के उज्जैन-इंदौर संभाग के संभाग प्रभारी श्री लोकेश विजयवर्गीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री पवन प्रजापति ने की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबंध विभिन्न उद्योगों में कार्यरत यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया एवं मुख्य अतिथियों द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मारू ने   अपने संबोधन में कहा कि  हमारे पूर्वजों के द्वारा किया गया त्याग, तपस्या और बलिदान के फल स्वरुप ही हमे यह स्वराज मिला है। इस स्वराज को प्राप्त करने के लिए हमारे कई पूर्वजों ने  शहीद होकर अपना बलिदान दिया है।  स्वराज प्राप्त करने के पश्चात संविधान सभा द्वारा 2 वर्ष 11 माह 18 दिन की अथक मेहनत से विश्व के सबसे बड़े संविधान की रचना की है। संविधान की रचना 30 नवंबर 1949 को हो चुकी थी लेकिन 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज की घोषणा के कारण दो माह के इंतजार करने के बाद इसको 26 जनवरी 1950 से लागू कर हमारा देश पूर्ण गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव गणतंत्रता दिवस 26 जनवरी 2022 से 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस  तक तिरंगा रैली एवं अन्य आयोजन कर देश के नागरिकों को स्वराज प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक करने का  संकल्प लिया गया। इसी निर्णय के परिपेक्ष में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस अवसर पर विशेष अतिथि गण सर्व श्री अजय उपाध्याय, सुशील कुमार पाण्डेय एवं श्रीमती रंजना राणा ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षीय भाषण भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री पवन प्रजापति जी द्वारा दिया गया।  कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री कमल सिंह चौहान ने किया एवं आभार सह कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश चौरसिया द्वारा व्यक्त किया गया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व श्री राजू लोधी,ज्ञानसिंह ठाकुर, लाखनसिंह राजपूत, कैलाश राय, प्रेमनारायण, हरी बाबू, भूपेंद्र अस्तूरे, अमित पांडे व् जिला मिडिया प्रभारी आरिफ खान का सराहनीय सहयोग रहा।